
30 सितंबर रविवार को दशहरा है। इसी मौके पर हम आपको रावण से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। रावण को अपने काल का सबसे श्रेष्ठ विद्वान और तपस्वी माना गया है। ये बात अलग है कि उसके बुरे कर्मों के कारण उसका पांडित्य भी उसकी रक्षा नहीं कर पाया। रावण के बारे में अनेक ग्रंथों में वर्णन मिलते हैं। रामायण में कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताया गया है, जहां रावण अपने जीवनकाल में गया था। इनमें से छह ऐसी खास जगहें हैं जहां उसके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां रावण अपने जीवन काल में गया या रहा है- 1. महिष्मती नगर (वर्तमान- मध्यप्रदेश का महेश्वर) वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब राक्षसराज रावण ने सभी राजाओं को जीत लिया, तब वह महिष्मती नगर (वर्तमान में महेश्वर) के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन को जीतने की इच्छा से उनके नगर में गया। उस समय सहस्त्रबाहु अर्जुन अपनी पत्नियों के साथ नर्मदा नदी में जलक्रीड़ा कर रहा था। रावण को जब पता चला कि सहस्त्रबाहु नहीं है तो वह युद्ध की इच्छा से वहीं रुक गया।...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
No comments