Breaking News

दांत के कीड़े का इलाज 10 आसान उपाय और घरेलू उपचार

Kya Kyu Kaise
दांत के कीड़े का इलाज 10 आसान उपाय और घरेलू उपचार

दांत में कीड़ा लगने का इलाज उपाय और घरेलू दवा इन हिंदी: दांतों की ठीक से देखभाल ना करने के कारण दांतों में कैविटी, सड़न, खून आना जैसी समस्याएं आने लगती है जिससे दांतों में दर्द होने लगता है जो सहन करना आसान नहीं होता। दांतों में कीड़ा लग जाने पर टीथ अंदर से खोखला होने लगता है फिर वहां खड़ा बन जाता है और धीरे धीरे दांत खत्म होने लगता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ लोग दांत का कीड़ा मारने की दवा का सहारा लेते है पर हम बिना मेडिसिन के देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार से दांत के कीड़े का इलाज कर सकते है। आज इस लेख में हम जानेंगे प्राकृतिक रामबाण तरीके से दांत से कीड़ा कैसे निकाले, natural home remedy treatment (gharelu nuskhe) to remove teeth cavity and pain relief in hindi.

जाने मुंह की बदबू कैसे दूर करे

दांत में कीड़ा लगने का इलाज, Dant me keeda ka ilaj in hindi

 

दांतों में कीड़ा (कैविटी) लगने का कारण

दांतों की साफ़ सफाई ना रखना जैसे की ब्रश ना करना। खाना खाने के बाद कुल्ला ना करना। ज्यादा गरम चीजें खाना। जादा मीठा खाने से भी दांत में कीड़े हो जाते है। तेज मसालेदार और फास्ट फूड का अधिक सेवन करना।

 

दांत में कीड़ा लगने का इलाज और घरेलू उपाय Dant Me Keeda Lagne Ka ilaj in Hindi

 

1. दांतो से कीड़ा हटाने के लिए लौंग रामबाण उपाय है। 2 से 3 लौंग पीस कर इसका पाउडर दांत में कीड़े वाली जगह पर लगाए और 5 मिनट मुंह बंद रखे। दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए भी लौंग एक दवा का काम करती है।

2. लौंग का पाउडर प्रयोग नहीं कर सकते तो लौंग के तेल की 2 से 3 बूंदे कीड़े वाले दांत पर डाले या फिर एक रुई लौंग के तेल में भिगो कर दांत के कीड़े पर रखे। हर रोज ये उपाय करने पर दांत का कीड़ा खत्म हो जायेगा।

3. दांत का कीड़ा कैसे निकाले में जायफल एक अचूक आयुर्वेदिक इलाज है। जायफल के तेल में रुई भिगो कर 5 से 10 मिनट के लिए कीड़े वाले दांत पर रखे फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर ले। दांतों में से कीड़ा निकालने का ये उत्तम उपाय है।

4. लहसुन की 1 से 2 कलियां हर रोज कीड़े वाले दांत से चबाये और इसकी लार को दांत के आसपास ही बनाये रखे। इस घरेलू नुस्खे को दिन में 2 बार करने से दांत का कीड़ा और दर्द दोनों में आराम मिलता है।

5. सरसों का तेल और नमक मिला कर इससे दांतों को ब्रश करे। हर रोज इस उपाय को करने से दांतों को कीड़ा नहीं लगता, दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत सफेद होते है।

6. दांत के दर्द का उपचार में बर्फ का प्रयोग करने से काफी फायदा मिलता है। टीथ पेन रिलीफ के लिए बर्फ के टुकड़े एक कपडे में लपेट कर दर्द करने वाले teeth पर सेंक करे।

7. कीड़ा लगने से दांत में खड़ा हो गया है तो इसमें हींग भर देने से कीड़ा खत्म होने लगता है। इसके इलावा हींग के पानी से कुल्ला करने से भी दांत में कीड़े का उपाय कर सकते है।

8. दांत में कीड़ा का इलाज प्याज से भी कर सकते है। प्याज का एक छोटा टुकड़ा कीड़े वाले दांत पर रखे और चबाये और इसकी लार को भी दांत पर बनाये रखे। दांतों में सड़न से छुटकारा पाने और दांत दर्द दूर करने में भी प्याज के प्रयोग से आराम मिलता है।

9. नमक में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो दांतों में कैविटी का घरेलू उपचार करने में उपयोगी है। 1 चम्मच नमक गरम पानी में मिला कर इससे कुल्ला करने से cavity की समस्या का समाधान करने में मदद मिलती है।

10. दांत में ठंडा गरम लगना और झनझनाहट की समस्या से अक्सर बहुत से लोग परेशान रहते है। ये समस्या दांत में कीड़े लगने और सड़न के कारण अधिक होती है। इससे बचने के लिए दांतों की साफ सफाई पर ध्यान देना जरुरी है, जैसे की कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करे और दिन में 2 बार ब्रश करे।

जाने पीले दांत सफ़ेद करने के उपाय जाने पायरिया का उपचार कैसे करे

 

दांत का कीड़ा मारने के उपाय दांतों के कीड़े मारने की प्राकृतिक दवा है नीम का रस। नीम का दातून करने से दांत मजबूत होते है और साथ ही पीले दांत सफेद होने लगते है। एक चुटकी हल्दी, चुटकी भर नमक और 3 से 4 बूंदे सरसों के तेल की मिला कर दांतों को मंजन करे। प्रतिदिन ये उपाय करने से दांतों की हर तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। बाबा रामदेव दांत का कीड़ा मारने के उपाय में प्याज का प्रयोग करे। प्याज का एक टुकड़ा तवे पर रख कर गरम कर ले फिर इसे दांतों पर कीड़े वाली जगह पर दबा कर रखे और इसकी लार को मुंह में घुमा कर बाहर थूक दे। खाना खाने के बाद इसके कुछ कण हमारे दांतों में रह जाते है और अगर इसे ना निकला जाये तो ये दांतों में कीड़ों और बैक्टीरिया को जन्म देते है। इसलिए खाने के बाद कुल्ला जरूर करे। दांतों की बदबू और बैक्टीरिया हटाने के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से फायदा मिलता है। दांत स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अपने आहार में कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर फ़ूड खाये।

 

दादी माँ के घरेलु नुस्खे बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेदिक दवा

दोस्तों दांत में कीड़ा लगने का इलाज और उपाय, Dant me keeda lagne ka ilaj in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास दांतों का कीड़ा मारने के उपाय दवा और घरेलू उपचार से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post दांत के कीड़े का इलाज 10 आसान उपाय और घरेलू उपचार appeared first on Kya Kyu Kaise.

1 comment: