Breaking News

सेब का सिरका के फायदे नुकसान और उपयोग का तरीका

Kya Kyu Kaise
सेब का सिरका के फायदे नुकसान और उपयोग का तरीका

सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे नुकसान और उपयोग कैसे करे इन हिंदी: बहुत से लोग सेब के सिरके का उपयोग वेट लॉस करने के लिए करते है पर इसमें कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते है जिसके सेवन से कई रोगों का घरेलू इलाज करने में भी लाभ मिलता है जैसे की कोलेस्ट्रॉल कम करना, शुगर कंट्रोल करना, बालों से रूसी व स्किन से दाग धब्बे हटाने और वजन कम करने के लिए। नियमित रूप से एप्पल साइडर सिरका लेने से पाचन शक्ति बढ़ती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर, गठिया और पेट के रोग दूर होते है। आज इस लेख में हम सेब का सिरका कैसे बनाए, पीने की विधि, फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे, patanjali apple cider vinegar benefits for weight loss, skin, hair in hindi.

जाने अच्छी सेहत पाने के तरीके

सेब का सिरका के फायदे और नुकसान, Apple cider vinegar benefits in hindi

 

सेब का सिरका बनाने की विधि

एप्पल का सिरका वैसे तो आप बाजार से ले सकते है पर सेब का सिरका कैसे बनाते है विधि जान कर आप इसे घर पर भी बना सकते है। एक जार ले इसमें सेब के टुकड़े डाल कर कुछ समय के लिए जार को खुला ही छोड़ दे। सेब के टुकड़ों का रंग कुछ समय के बाद लाल होने लगेगा। अब जार में पानी भर कर इसे किसी कपड़े से बाँध कर कुछ दिन के लिए अंधेरी जगह पर रख दे। लगभग एक महीने के बाद जार से पानी छान कर सेब के टुकड़े को निकल दे। आप का सेब का सिरका उपयोग के लिए त्यार है।

 

सेब का सिरका के फायदे और उपयोग Apple Cider Vinegar Benefits in Hindi

 

1. सेब के सिरके को एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट माना जाता है। ये शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स बाहर निकाल कर बॉडी इम्यूनिटी बढ़ाता है। सेब के सिरका में कैल्शियम और पोटाशियम होता है जो हड्डियों का विकास करने और हड्डियां मजबूत बनाने में लाभ करता है।

2. पेट की गैस, कब्ज, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या का समाधान के लिए एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा शहद मिला कर पीना चाहिए। दस्त का इलाज के लिए भी सेब के सिरके का सेवन कर सकते है। दस्त लगने पर इसे पानी में मिला कर पिए।

3. चेहरे पर निखार लाने के लिए सेब सिरका, मुलतानी मिट्टी और थोड़ा शहद मिला कर घरेलू फेस पैक बना ले। अब इसे 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए फिर धो ले। इस उपाय से त्वचा (skin) चमकदार और मुलायम होती है।

4. त्वचा से दाग धब्बे हटाने और चेहरे का रंग साफ करने के लिए सेब के सिरके को पानी में मिला कर इससे अपना चेहरा धोए।

5. सेब के सिरका के फायदे बालों (hair) पर भी देखे जा सकते है। इससे बाल धोने से बाल साफ होते है। बालों से डैंड्रफ हटाने और बाल झड़ने से रोकने के लिए थोड़ा सेब का सिरका पानी में मिला कर बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाए और कुछ देर बाद धो ले।

6. बालों को सिल्की बनाने के घरेलू नुस्खे करने के लिए बाल शैम्पू करने के बाद 1 चम्मच सेब के सिरके को 1 गिलास पानी में मिला कर बालों पर लगाए।

7. हिचकी बार बार आ रही हो तो सेब के सिरका में थोड़ा पानी मिला कर पिए, इससे हिचकी आनी बंद हो जाएगी।

8. एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने (weight loss) के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। मोटापा कम करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए रात को खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिला कर पिए। कुछ दिन इस उपाय को करने पर आप फरक महसूस करने लगेंगे। जल्दी वेट लॉस करना है तो डाइट और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दे।

9. मुंह की बदबू दूर करने के लिए एप्पल के सिरका से गरारे करे, इस उपाय से सांस और मुंह से बदबू आना दूर होती है।

10. सेब के सिरके से शुगर (diabetes) कंट्रोल करने में भी लाभ मिलता है, ये शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम करता है। इसके इलावा कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी ये फायदेमंद है।

11. सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने  के लिए 1 गिलास पानी में थोड़ी अदरक पीस कर इसमें एप्पल सिरका और शहद मिला ले। अब इसे छान कर इससे गरारे करे, कुछ ही देर में सर्दी दूर होने लगेगी।

जाने मोटापा कम करने के उपाय

 

सेब के सिरके के नुकसान – Apple Cider Vinegar Side Effects in Hindi किसी भी चीज का सेवन अगर जरुरत से ज्यादा किया जाये तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। सेब के सिरके को सीधे स्किन पर लगाने पर इससे जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए सीधे स्किन पर प्रयोग करने की बजाय इसे शहद या पानी में मिला कर प्रयोग करे। एप्पल का सिरका सीधे दांतों पर भी नहीं लगना चाहिए इससे दांतों का पीलापन बढ़ता है और दांतों को नुकसान भी होता है। इसलिए इसका सेवन करने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करे। सेब का सिरका कहा मिलेगा – अगर आप घर पर सिरका बनाने की बजाय बाजार से लेना चाहते है तो पंसारी या पतंजलि बाबा रामदेव के किसी भी स्टोर से ले सकते है।

 

दादी माँ के घरेलु नुस्खे बाबा रामदेव पतंजलि की दवा

दोस्तों सेब का सिरका के फायदे नुकसान और उपयोग, Apple cider vinegar benefits and side effects in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताए और अगर आपके पास सेब के सिरके बनाने की विधि और पतंजलि एप्पल साइडर विनेगर फॉर वेट लॉस, स्किन व हेयर्स से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post सेब का सिरका के फायदे नुकसान और उपयोग का तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments