Breaking News

ग्रीन टी पीने के फायदे नुकसान और बनाने का सही तरीका

Kya Kyu Kaise
ग्रीन टी पीने के फायदे नुकसान और बनाने का सही तरीका

ग्रीन टी पीने के फायदे नुकसान और सही तरीका क्या है इन हिंदी: पिछले कुछ समय से ग्रीन टी का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है पर अधिकतर लोग इसका सेवन वेट लॉस के लिए करते है। पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के साथ साथ बालों और स्किन के लिए भी ये काफी उपयोगी है और इसके इलावा हर रोज ग्रीन टी पीने से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और कई अन्य बिमारियों से बचने व उनके इलाज में भी मदद मिलती है, मगर इसका सही फायदा तभी मिलता है जब हमें पता हो की ग्रीन टी कैसे पिए, ग्रीन टी को दिन में कितनी बार पीना चाहिए और इसे पीने का सही समय व तरीका क्या है। लिप्टन और पतंजलि ग्रीन टी आजकल काफी चर्चा में है। आज इस लेख में हम जानेंगे, green tea benefits and side effect for weight loss, skin and hair in hindi.

जाने स्वस्थ और सेहतमंद रहने का तरीका

ग्रीन टी के फायदे और नुकसान, Green tea benefits in hindi

 

ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है

एक बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबाल ले। अगर पत्तियों वाली ग्रीन टी प्रयोग कर रहे है तो उबले हुए पानी में आधे से एक चम्मच पत्तियां डाल कर 2 मिनट के लिए बर्तन ढक दे फिर इसे छान कर इसका सेवन करे। ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर रहे है तो एक खाली कप में टी बैग रखे और इसमें गरम पानी डाल कर कुछ देर बैग को हिलाए फिर पिए। चाहे तो आप इसमें इलायची पाउडर और शहद भी मिला सकते है। लिप्टन ग्रीन टी शहद, तुलसी और नींबू के स्वाद में भी मिलती है इसे भी प्रयोग कर सकते है।

 

ग्रीन टी पीने के फायदे क्या है Green Tea Benefits in Hindi

 

1. ग्रीन टी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर से हानिकारक विषैले पदार्थ खत्म करने और बॉडी इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी है।

2. स्किन के लिए इसके काफी फायदे है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की skin ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां भी आने लगती है। प्रतिदिन ग्रीन टी पीने से फेस ग्लो करने लगता है और त्वचा ढ़ीली नहीं पड़ती।

3. ग्रीन टी फोर वेट लॉस, मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी पीने से काफी फायदा मिलता है। इसमें कैफीन अधिक मात्रा में होती है जो पेट की चर्बी को घटाने में कारगर है। इसके लिए खाने खाने के बाद आधे से एक घंटे में 1 कप ग्रीन टी पिए।

4. बालों के लिए भी ग्रीन टी के फायदे अचूक है। Hairs के लिए ये कंडीशनर का काम करती है। ग्रीन टी को पानी में उबाल कर पानी को ठंडा होने दे फिर इससे बाल धोए। इस घरेलू उपाय से बालों का झड़ना कम होता है व बाल सुंदर होते है।

5. कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचने और इलाज में भी ग्रीन टी के सेवन से मदद मिलती है। ये शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकती है। हर रोज ग्रीन टी पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 20% तक कम होता है और पुरुषों में मुंह, प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना भी कम होती है।

6. शुगर के रोग में ग्रीन टी पीना अच्छा माना जाता है। ये शरीर में ब्लड sugar लेवल कंट्रोल करता है और टाइप 1, 2 दोनों तरह की डायबिटीज में फायदा करती है।

7. ग्रीन टी का सेवन हर रोज करने से हाइ ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। इसे पीने से high bp के रोग में 50% तक की कमी आती है।

8. लगातार काम करने के कारण अगर थकान और सुस्ती होने लगे तो 1 कप ग्रीन टी पिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। हर रोज हरी चाय का सेवन करने से बॉडी स्टैमिना भी बढ़ता है।

9. कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी हरी चाय से फायदा मिलता है। इसके सेवन से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से दिल के रोग और हार्ट अटैक की संभावना भी कम होती है।

10. मुंह की बदबू और मुंह की दूसरी समस्याओं को दूर करने के लिए भी green tea पीना फायदेमंद है। ये मुंह के उन बैक्टीरिया को खत्म करती है जिनकी वजह से मुंह में इन्फेक्शन होता है।

जाने ग्रीन टी कैसे बनाये जाने ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

 

ग्रीन टी के नुकसान – Green Tea Side Effect in Hindi इसमें कैफीन ज्यादा होती है और इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से पेट में खराबी, नींद ना आना, उल्टी, दस्त और बार बार पेशाब आने जैसी समस्या ही सकती है। ग्रीन टी के अधिक सेवन से भूख कम लगने लगती है। इसलिए छोटे बच्चों के लिए इसे पीना ठीक नहीं है। प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीने के नुकसान हो सकते है और जो महिलाएं गर्भवती होने का सोच रही है उनके लिए भी इसका सेवन करना ठीक नहीं है। ग्रीन टी जरूरत से ज्यादा पीने पर शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आप अगर किसी रोग के इलाज के लिए दवा ले रहे है तो ये ध्यान रहे की आप ग्रीन टी और मेडिसिन दोनों साथ में ना ले।

 

पुदीने की चाय पीने के फायदे तेजी से मोटापा कम करने के उपाय

दोस्तों ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान, Green tea pine ke fayde aur nuksan in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताए और अगर आप के पास शुगर, ब्लड प्रेशर, स्किन, वेट लॉस और हेयर्स के लिए पतंजलि व लिप्टन ग्रीन टी के फायदे व इसे दिन में कितनी बार पीना चाहिए से जुड़े सुझाव हो तो हमारे साथ साँझा करे।

The post ग्रीन टी पीने के फायदे नुकसान और बनाने का सही तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments