Breaking News

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन, 76% वोट मिले; कहा- नतीजे जनता का भरोसा और उम्मीद दिखाते हैं

Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar
चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन, 76% वोट मिले; कहा- नतीजे जनता का भरोसा और उम्मीद दिखाते हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (65) एक बार फिर 6 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें 76% से ज्यादा वोट मिले। हालांकि विपक्ष ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पुतिन ने समर्थकों से कहा, "नतीजे हमारे लोगों का भरोसा और उम्मीद को दिखाते हैं।" बता दें कि पुतिन के सामने 7 डमी उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन उनके सबसे बड़े आलोचक रहे अलेक्सी नवाल्नी को कानूनी वजहों से चुनाव लड़ने से रोक दिया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

No comments