Breaking News

चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे और लगाने का सही तरीका

Kya Kyu Kaise
चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे और लगाने का सही तरीका

एलोवेरा (Aloe Vera) के फायदे चेहरे के लिए और कैसे लगाए इन हिंदी: चेहरे के दाग धब्बे साफ करने, पिम्पल कील मुंहासे हटाने और गोरा होने के लिए हम अक्सर कई प्रकार की दवा और ब्यूटी क्रीम लगाते है पर स्किन की इन सभी समस्याओं का इलाज हम घरेलू नुस्खे और उपाय से भी कर सकते है और इसमें एलोवेरा जेल रामबाण औषधि है। एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग करने से नुकसान की संभावना भी ना के बराबर होती है। फेस साफ करने के साथ साथ एलो वेरा त्वचा को भी पोषित करता है जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर दिखती है। गोरापन पाने और पिम्पल्स के लिए एलोवेरा जेल के फायदे अचूक है और इसे लगाने का तरीका भी बेहद आसान है। आज इस लेख में हम जानेंगे एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाए, how to use aloe vera gel for face pimples and acne in hindi.

जाने चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने की क्रीम

एलोवेरा के फायदे चेहरे के लिए, Aloe vera ke fayde face ke liye in hindi

 

एलोवेरा जेल को बनाने का तरीका – Aloe Vera in hindi

आजकल घरों में एलो वेरा का पौधा आसानी से मिल जाता है, इसके पत्ते हरे रंग के और लंबे होते है। एलोवेरा जेल का चेहरे पर उपयोग जब भी करना हो इसे ताजा तोड़ कर ही लगाए और अगर आप को ये आसानी से उपलब्ध नहीं हो तो इसके जेल को निकाल कर भी रख सकते है। नेचुरल तरीके से एलोवेरा जेल बनाने के लिए पत्ते को बीच में से काट ले अब इसमें आप को पानी की तरह एक पदार्थ मिलेगा जिसे निकाल कर किसी कांच के बर्तन या शीशी में भर कर रख ले। आप का aloe vera gel अब उपयोग के लिए त्यार है। फेस के इलावा बालों (हेयर्स) और वेट लॉस करने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। एलो वेरा का जूस सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आपको एलोवेरा का पौधा ना मिले तो पतंजलि एलो वेरा जेल भी ले सकते है।

 

एलोवेरा के फायदे चेहरे के लिए और उपयोग कैसे करे Aloe Vera Ke Fayde Chehre (Face) Ke Liye in Hindi

 

1. ये एक तरह का नेचुरल स्किन मॉइस्चराइजर है जिसके प्रयोग से त्वचा में नमी आती है और इसके इलावा ये त्वचा को पोषण भी देता है। अगर किसी प्रकार की एलर्जी ना हो तो ये हर तारक की स्किन टाइप पर इस्तेमाल कर सकते है।

2. चेहरे पर निखार (face glow) लाने के लिए एलोवेरा का उपयोग करना एक अच्छा प्राकृतिक तरीका है। ये चेहरे की त्वचा से धुल मिट्टी, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है जिससे चेहरा साफ होता है, पिम्पल्स दूर होते है और फेस पर ग्लो आता है।

3. एलोवेरा में प्राकृतिक एंटी एजिंग गुण होते है इसके साथ साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है जो चेहरे की झुर्रियां (wrinkles) हटाने में असरदार है, जिससे आप लम्बे समय तक सुंदर और जवान दिखेंगे।

4. सनबर्न ठीक करने में भी ये एक अच्छा उपाय है। स्किन पर sunburn वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाए फिर इसे सूखने दे। सुख जाने के बाद इसे तुरंत साफ ना करे।

5. पिम्पल्स और कील मुंहासे का इलाज और चेहरे के दाग धब्बे साफ करने में भी एलोवेरा के फायदे अचूक है। नियमित रूप से इसके प्रयोग से चेहरे से काले दाग दूर होने लगते है।

6. चेहरे से मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल लगाना नेचुरल और अच्छे घरेलू नुस्खे में से एक है। इसके प्रयोग से त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता।

7. प्रेगनेंसी और मोटापा की वजह से अक्सर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। अगर आप एलो वेरा लगाते है तो काफी हद तक stretch marks कम कर सकते है। इसके लिए थोड़ा सा गुलाब जल एलोवेरा जेल में मिला कर लगाए।

8. चोट के निशान, घाव और शरीर के छोटे छोटे कट ठीक करने मे भी इसका उपयोग किया जाता है।

9. फटी हुई एड़ियां ठीक करने और इन्हें सुंदर रखने मे भी aloe vera benefit करता है।

10. होठों को सुंदर और मुलायम बनाने मे भी एलोवेरा फायदेमंद है।

जाने चेहरे के दाने और फुंसी के उपाय कैसे करे

 

एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाए – Aloe Vera Gel Kaise Lagaye in Hindi काले तिल और मुंहासे के निशान मिटाने के लिए नीम के पेड़ की छाल का रस एलोवेरा के गुदे में मिला कर फेस पर लगाए। फेस ग्लोइंग के लिए 1 चम्मच दूध,1 चम्मच शहद, थोड़ा गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी मिला कर एक फेस पैक बनाये और अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाए। अब इस aloe vera face pack को 15 से 20 मिनट के लिए अपने फेस पर लगाये और ठंडे पानी से धो ले। चेहरे पर चमक लाने और रंग गोरा करने के लिए एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाते है, इसके लिए शहद, तुलसी के पत्ते, अजवाइन और एलो वेरा मिला कर प्रयोग करे। चेहरे से झाइयां हटाने के लिए एलो वेरा जेल के रस के साथ नींबू के छिलके पीस कर मिलाये और चेहरे पर लगाए। एलोवेरा कैसे लगाए फेस पर में सबसे आसान तरीका है इसके पत्ते को बीच से काट कर इसे सीधे चेहरे पर मले और इसे लगाने से पहले चेहरा धो ले। दाग और चकते साफ करने के लिए टमाटर में एलोवेरा मिला कर इस को फेस पर लगाये। इस उपाय को करने पर चेहरे की झाइयां भी साफ होने लगती है। तैलीय त्वचा (oily skin) से छुटकारा पाने के लिए बेसन में एलोवेरा का रस और चुटकी भर हल्दी मिला कर इसे गरम कर ले फिर ऑयली स्किन पर मले। आप को अगर प्राकृतिक एलोवेरा ना मिले तो पतंजलि एलो वेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते है। Patanjali aloe vera gel लगाने से पहले चेहरे को धो कर अच्छे से साफ कर ले फिर क्रीम के जैसे इसे चेहरे पर उपयोग करे।

 

दादी माँ के घरेलु नुस्खे बाबा रामदेव पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा

दोस्तों एलोवेरा के फायदे चेहरे (फेस) के लिए, Aloe vera ke fayde aur face par kaise lagaye tarika in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास फेस के लिए एलोवेरा जेल के क्या फायदे है और चेहरे पर कैसे लगाए का तरीका से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे और लगाने का सही तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments