Breaking News

पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

Kya Kyu Kaise
पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

पीरियड में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए इन हिंदी: पीरियड्स जिसे मासिक धर्म, माहवारी और mc भी कहा जाता है हर महिला के लिए ये वो समय होता है जब कमर, पेट में दर्द, शरीर में ऐंठन, सुस्ती, थकान और तनाव जैसी कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में अगर foods और डाइट में जरुरी परहेज ना करे तो पीरियड के दौरान होने वाली परेशानी ओर बढ़ सकती है। पीरियड्स में क्या खाना चाहिए क्या न खाए व पौष्टिक आहार की सही जानकारी से पीरियड के समय अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है। आइये जाने periods me kya khaye kya nahi khana chahiye in hindi.

जाने प्रेगनेंसी के इलावा पीरियड्स लेट होने के कारण

पीरियड में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए, Periods me kya na khaye in hindi

 

पीरियड्स में क्या करे क्या नहीं

खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए और अपनी diet में पौष्टिक आहार खाये। बिना डॉक्टर से पूछे दर्द निवारक दवा का सेवन न करे। ज्यादा भारी वजन ना उठाये। शरीर को थका देने वाली एक्सरसाइज और योग करने से बचे। मासिक धर्म के समय अपने शरीर की साफ सफाई का भी ध्यान रखे।

 

पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए Periods Me Kya Khana Chahiye in Hindi

 

1. कैल्शियम पीरियड में होने वाले दर्द और और शरीर की ऐंठन को कम करने में असरदार है। कैल्शियम के लिए अपने आहार में दूध, दही, दूध से बनी चीजें, ब्रोकली और बादाम खाये।

2. मासिक धर्म में खून का बहाव अधिक होने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए diet में आयरन से भरपूर चीजें अधिक खानी चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे।

3. पीरियड के समय महिलाओं के पेट में क्रैंप आते है इससे बचने के लिए foods to eat during periods में ऐसे फ़ूड खाएं जिससे शरीर को फैटी एसिड मिले। इसके लिए विटामिन बी12, दही, लौकी, अंडे और नट्स का सेवन कर सकते है।

4. फल और सब्जियां आप महीने के बाकि दिन खाएं या न खाए पर पीरियड्स होने के समय आहार में फल और सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। जैसे गाजर संतरा आदि।

5. इन दिनों मीठा खाने की इच्छा होती है ऐसे में आप fruits खा सकते है जैसे तरबूज, सेब, आम आदि।

6. इस दौरान डार्क चॉकलेट खाना भी फायदेमंद होता है। Dark chocolate खाने से मूड ठीक रहता है और आप अच्छा महसूस करेंगी।

7. फाइबर युक्त आहार पीरियड्स के समय पाचन क्रिया ठीक रखने में उपयोगी है। इसके लिए आप साबुत आनाज, बादाम, बीन्स, स्वीट पोटैटो और सेब खा सकते है।

8. Period me kya khaye in hindi, इस दौरान आपको अपने भोजन में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

9. शरीर में विटामिन डी की कमी होने से irregular periods की समस्या हो सकती है। इसके साथ साथ ये शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी कारगर है। Vitamin D के लिए अंडे, मछली का तेल और दूध का सेवन करना चाहिए।

10. पीरियड्स के दिनों में पानी ज्यादा पीना चाहिए, ये आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलता है जिससे आप का शरीर साफ रहता है।

जाने पीरियड में दर्द का इलाज कैसे करे

 

पीरियड्स में क्या क्या नहीं खाना चाहिए – Period Me Kya Na Khaye in Hindi पीरियड्स में परहेज क्या करना होता है इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस दौरान मीठा खाने से बचना चाहिए और जितना हो नमक का सेवन भी कम ही करे। ज्यादा वसा वाला और भारी भोजन खाने से बचे जैसे की फास्ट फ़ूड और मीट। इससे पेट में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। आप अगर non vegetarian खाना चाहते है तो आहार में मछली खा सकते है। आइसक्रीम और चीज जैसी चीजों में फैट ज्यादा होता है इसलिए इन्हें period me nahi khana chahiye. कॉफ़ी और चाय की जगह green tea और अदरक वाली चाय का सेवन करना अच्छा उपाय है। ज्यादा तला और मसालेदार खाने से पेट में गैस बनती है इसलिए पीरियड के दिनों में ऐसी चीजें खाने से भी परहेज करे।

 

पीरियड्स में भूल कर भी ना करें ये काम – Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान गलती से भी शराब का सेवन न करें नहीं तो परेशानी ओर बढ़ जाएगी। ये भूल कर भी नहीं सोचे की इस दौरान मेल करने से गर्भवती नहीं हो सकती। इसलिए जरुरी उपाय करने के बाद ही मेल करे। इन दिनों में गलती से भी खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। पीरियड के समय इन्फेक्शन से बचने के लिए हर 3 घंटे में अपना पैड बदलना चाहिए। ज्यादा तंग और टाइट कपड़े नहीं पहने। इस दौरान आरामदायक कपड़े ही पहने। अगर पेट और शरीर में तेज दर्द हो रहा हो तो ज्यादा शारीरिक श्रम करने से भी बचे।

 

पीरियड जल्दी आने और रोकने के घरेलू नुस्खे सही समय पर पीरियड्स लाने के उपाय

दोस्तों पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए, Periods me kya khana chahiye kya nahi khaye in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पीरियड्स के दौरान क्या खाएं क्या क्या नहीं खाना चाहिए परहेज से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments