Breaking News

सिक्स पैक एब्स बनाने के आसान तरीके वर्कआउट डाइट और एक्सरसाइज

Kya Kyu Kaise
सिक्स पैक एब्स बनाने के आसान तरीके वर्कआउट डाइट और एक्सरसाइज

सिक्स पैक एब्स बनाने के तरीके एक्सरसाइज और वर्कआउट टिप्स इन हिंदी: आजकल लोग 6 और 8 pack abs के दिवाने है। कुछ लोग अपने बाहर निकले पेट को कम कर के सिक्स पैक बॉडी बनाना चाहते है जिसके लिए वे जिम और घर पर कड़ी मेहनत करते है। अगर रेगुलर वर्कआउट किया जाये और सही तरीके से डाइट ली जाये तो अच्छी और 6 पैक बॉडी पाना मुश्किल काम नहीं है। आज इस लेख में हम जानेंगे सिक्स पैक एब्स कैसे बनाएं घरेलू उपाय और तरीका क्या है व आहार के लिए क्या खाना चाहिए, how to make six pack abs workout exercise and diet tips in hindi.

जाने पेट कम करने की एक्सरसाइज

सिक्स पैक एब्स बनाने के तरीके, Six pack abs kaise banaye in hindi

 

सिक्स पैक टिप्स – Six Pack Tips in Hindi

जिम एक्सपर्ट्स के अनुसार सिक्स पैक निकालने के लिए lower back को स्ट्रांग बनाना होगा जिसके लिए आपको वर्कआउट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरुरी है। वैसे तो घर पर भी सिक्स पैक बनाया जा सकता है पर अगर gym में बॉडी बिल्डिंग ट्रेनर की देख रेख में वर्कआउट करे तो जल्दी फायदा मिल सकता है। 6 पैक एब्स बनाने हो या 8 पैक, इसमें समय कितना लगेगा ये इस बात पर निर्भर करता है की आपकी बॉडी में फैट कितना है। सही तरीके से वर्कआउट करने के साथ साथ एक अच्छी डाइट चार्ट को भी अपनाना होगा।

 

सिक्स पैक एब्स बनाने के तरीके वर्कआउट एक्सरसाइज Six Pack Abs Banane Ke Tarike Aur Upay in Hindi

 

1. सिट अप्स करे- Sit Ups Exercise

1. एब्स बनाने और पेट कम करने के लिए ये एक्सरसाइज अपने वर्कआउट में जरूर शामिल करे।

2. जमीन पर लेट कर अपने दोनों घुटने उठाये, ऐसे में तलवे जमीन पर ही लगे रहने चाहिए व हाथ सिर के पीछे की ओर मोड़ ले।

3. अब आप अपने शरीर को घुटनों के पास लाए फिर वापिस के जाए।

4. आप किसी व्यक्ति को अपने घुटने पकड़ने के लिए भी बोल सकते है।

 

2. साइकिलिंग – Cycling

1. ये एक्सरसाइज बचपन में हम अक्सर खेल खेल में किया करते थे और बेड पर लेटे हुए पैरों से साइकिल चलाते थे।

2. Six pack banane ki exercise में सबसे आसान एक्सरसाइज है साइकिलिंग करना जिसे आप घर पर भी कर सकते है।

3. जमीन पर कमर के बल लेट जाये फिर हाथों की मदद से अपना सिर ऊपर करे।

4. अब घुटनों को अपनी छाती से लगाए और पैरों से साइकिल चलाने की क्रिया करे।

5. एक सेट में 10 से 12 बार इसे करे और इस के कुल 3 सेट करे।

जाने एनर्जी और स्टैमिना कैसे बढ़ाये

 

3. वर्टिकल लेग क्रंच – Vertical Leg Crunch

6 पैक एब्स बनाने हो या 8 पैक, वर्टिकल लेग क्रंच एक अच्छा और असरदार six pack abs workout है। पीठ के बल लेट कर पैरों को 90 डिग्री पर ऊपर की ओर उठाए और हाथों को सिर के निचे रखे। अब अपने पैरों से छाती को छूने की कोशिश करे फिर ऊपर ले जाये। सिक्स पैक एब्स वर्कआउट में इसके 3 सेट करे और हर सेट में इसे 10 बार करे।

 

4.  बॉल क्रंच – Ball Crunch

1. अगर आप जिम जाते है तो वहां कुछ बड़ी बड़ी balls देखी होंगी। आइये जाने इन बॉल की मदद से सिक्स पैक कैसे बनाते है।

2. एक बॉल ले और इस पर पीठ के बल लेट जाए। अब पैरों को ज़मीन पर इस तरीके से रखे की बॉडी बैलेंस बना रहे।

3. अब दोनों हाथ सिर के पीछे रख कर बॉडी का ऊपरी हिस्सा उठाए और पीछे की ओर ले जाए।

4. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप बॉल क्रंच से 6 pack abs banane ka tarika की विडियो यूट्यूब पर भी देख सकते है।

5. एक बार में इस एक्सरसाइज के 3 सेट करे और हर सेट में कम से कम 10 बार इसे करे।

 

5. 8 पैक एब्स वर्कआउट एट होम – Eight Pack Abs Kaise Nikale

8 पैक बनाने का ये वर्कआउट मांसपेशियों को मजबूत करता है और कमर को ताकत भी देता है। पेट के बल जमीन पर लेट जाए और माथे को जमीन से छूने दे। अब शरीर के ऊपरी हिस्से का भार कोहनी पर डालते हुए कोहनी जमीन से टिकाए। दोनों पैरों का भार पंजो पर टिकाते हुए जांघों और पेट को ऊपर उठाने की कोशिश करे। 20 से 30 seconds तक इस पोजीशन में रहे फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाए। इस workout के 3 सेट करे।

 

घर पर सिक्स पैक कैसे बनाएं – Six Pack Kaise Banaye Gharelu Upay अगर आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर भी सिक्स पैक एब्स बनाने की एक्सरसाइज कर सकते है। आइए जाने घर पर सिक्स पैक कैसे बनाया जाए। जमीन पर लेट कर अपने दोनों पैर जोड़ ले। अब अपने पैर धीरे धीरे ऊपर ले जाये और साथ ही कंधो को भी ऊपर उठाए और कुछ देर इसी पोजीशन में रहे। लेट कर दोनों हाथ साइड में रखे और पैरों के पंजे जोड़ ले। अब घुटनों को मोड़ कर छाती की ओर लाए फिर पेट को अंदर करते हुए कुहले उठाने की कोशिश करे और अपने पैर ऊपर सीधे खड़ा कर दे। Six pack abs kaise banaye in hindi, घर या पार्क में किसी रोड पर लटक कर दोनों घुटनों को ऊपर उठाने की कोशिश करे। फर्श पर लेट जाये और दोनों हाथ सिर के पीछे ले जाए। अब दोनों घुटने मोड़ते हुए थोड़ा ऊपर उठाए। अब पहले लेफ्ट घुटने को राइट कोहनी और फिर राइट घुटने को लेफ्ट कोहनी से छूने का प्रयास करे। किसी टेबल पर बैठ कर थोड़ा पीछे की और झुके, चाहो तो टेबल को हाथों से पकड़ ले। अब अपने घुटने मोड़ कर ऊपर लाए और कंधे झुका कर घुटनों की और लाए। किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने शरीर को ढ़ीला और सीधा रखे। जाने बिना जिम घर पर बॉडी कैसे बनाए

 

सिक्स पैक बनाने के लिए क्या खाना चाहिए – Six Pack Abs Diet in Hindi 6 पैक पाने के लिए पेट की चर्बी कम करना जरुरी है ताकि एब्स दिख सके। इसके साथ साथ जरुरी है की ऐसा आहार खाएं जिससे पेट में फैट भी जमा ना हो सके। सही तरीके से वर्कआउट करने और बॉडी मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरुरी है। सुबह अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त आहार ले। इससे पूरे दिन आपका पेट भी भरा भरा रहेगा। अगर आप vegetarian है तो हरी सब्जियां, अंकुरित दाल और चने, फल, दूध और दही जैसी चीजें सिक्स पैक एब्स डाइट में शामिल करे। सिक्स पैक के लिए आहार लेने के साथ साथ पानी ज्यादा पीना चाहिए। इससे वर्कआउट करने का स्टैमिना भी बढ़ेगा और शरीर अंदर बाहर से सही तरीके से काम करेगा। एक बार पेट भर खाना खाने की बजाय थोड़े थोड़े अंतराल में खाये। अगर आप दिन में 3 बार खाना खाते है तो इसे 5 से 6 बार में खाना चाहिए। पेट भर खाने से मांसपेशियों पे दबाव पड़ता है। रात को डिनर हल्का ही खाएं क्योंकि रात को खाना देरी से पचता है जिससे फैट जमा होने लगता है। रात को फल या सलाद खा सकते है।

 

अच्छी बॉडी बनाने के तरीके जिम जाने से पहले और बाद क्या खाएं

दोस्तों सिक्स पैक एब्स बनाने के तरीके वर्कआउट एक्सरसाइज और डाइट, Six pack abs kaise banaye tips in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास 6 पैक कैसे बनाएं का तरीका और घरेलू उपाय है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post सिक्स पैक एब्स बनाने के आसान तरीके वर्कआउट डाइट और एक्सरसाइज appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments