Breaking News

LIVE: कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी; शुरुआती रुझान में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाई

Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar
LIVE: कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी; शुरुआती रुझान में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाई
कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। अभी तक के रुझान में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। शुरुआती एक घंटे के रुझान में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे रही। पहले आंधे घंटे में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी थी। बता दें कि भाजपा के लिए यह चुनाव दक्षिण में एक बार फिर अपनी नई शुरुआत के लिए अहम है तो कांग्रेस के लिए ये उसके अस्तित्व की लड़ाई। कर्नाटक को छोड़कर कांग्रेस की सरकार पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी में बची है। वहीं, भाजपा 31 राज्यों में से 20 में सत्ता में है। कर्नाटक के गठन के 46 साल बाद इस बार सबसे ज्यादा 72.13% वोटिंग हुई। 2008 (65.1%) के मुकाबले 2013 (71.45%) में करीब 6% वोटिंग ज्यादा हुई थी। तब सरकार बदल गई थी और भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

No comments