Breaking News

पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे

Kya Kyu Kaise
पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे

पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे इन हिंदी: मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली अहम् प्रक्रिया है और महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए इसका सही समय पर आना जरुरी है। पीरियड के दौरान पेट और कमर में दर्द व शरीर में कई बदलाव होते है और अगर सावधानी रखी जाये तो इन परेशानियों को कम कर सकते है। Period में अक्सर कुछ सवाल होते है जैसे पीरियड्स में क्या ना खाएं, क्या पीरियड्स के समय आपसी मेल करना ठीक होता है, पीरियड्स में योग और एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं और पीरियड के समय भूल कर भी क्या काम नहीं करना चाहिए। आज इस लेख में हम जानेंगे पीरियड में क्या करे क्या ना करे, periods me kya kare aur kya nahi karna chahiye in hindi.

जाने पीरियड्स जल्दी लाने और रोकने के उपाय

पीरियड्स में क्या करना चाहिए क्या नहीं, Period me kya kare in hindi

मासिक धर्म में जरुरी सावधानी – Masik Dharm in Hindi

खाना पीना ना छोड़े और भोजन में पौष्टिक आहार खाएं। शरीर की साफ सफाई पर खास ध्यान दे। फ़ास्ट फूड और किसी भी तरह के नशे से परहेज करना चाहिए। भारी वजन उठाने और थका देने वाले योग व एक्सरसाइज करने से बचे। इस दौरान दर्द दूर करने वाली दवा का सेवन डॉक्टर की राय से ही करे।

 

पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या न करे Period Me Kya Kare Kya Na Kare in Hindi

 

1. पीरियड्स के दौरान क्या आपसी मेल बना सकते है अगर आप का भी यही सवाल है तो जवाब है हाँ आप पीरियड में मेल बना सकते है।

2. इस दौरान मिलाप करना आसान होता है, चिड़चिड़ापन कम होता है और पीरियड का समय भी कम हो जाता है जिससे शरीर में दर्द पैदा करने वाले तत्व बाहर निकल जाते है।

3. ध्यान रहे गलत तरीके से मेल ना बनाये और भूल कर भी ये ना सोचे की पीरियड्स के टाइम मेल होने से महिला pregnant नहीं हो सकती, हां गर्भ ठहरने की संभावना कम होती है पर फिर भी सावधानी रखनी चाहिए।

4. पीरियड्स में दर्द कम करने की दवा (medicine) बिना डॉक्टर की सलाह के ना खाये। इससे आपके शरीर और हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है। दर्द का इलाज करने के लिए घरेलू नुस्खे और उपचार कर सकते है।

5. कुछ महिलायें MC के दौरान खाना पीना छोड़ देती है या कम कर देती है। पीरियड्स में भूल कर भी खाना नहीं छोड़ना चाहिए इससे आप की परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में पौष्टिक आहार खाने से शरीर में कमजोरी नहीं आती।

6. अगर पेट और कमर में काफी तेज दर्द हो रहा हो तो व्यायाम और ज्यादा मेहनत वाला काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो दर्द और भी बढ़ सकता है।

7. Periods me kya karna chahiye in hindi इस बात का भी ध्यान रखना जरुरी है की हर 3 घंटे के बाद पैड बदले। इससे इन्फेक्शन और बदबू से दूर रहेंगे।

8. माहवारी में ज्यादा तंग कपड़े ना पहने। कपड़े ऐसे पहने जिसमें आप आराम महसूस करे।

9. पानी ज्यादा पीना चाहिए। पीरियड्स के दौरान खूब सारा पानी पीने से शरीर साफ रहता है।

10. पीरियड के समय पेट भर खाना नहीं खाना चाहिए। अगर दिन भर में 2 बार खाना खाते है तो आप अपनी डाइट को 4 बार में खाये। इससे पाचन अच्छा होता है और पेट पर दबाव भी कम पड़ता है।

जाने पीरियड में दर्द का इलाज कैसे करे

 

पीरियड में एक्सरसाइज योग करना चाहिए या नहीं – Periods Me Yoga Aur Exercise in Hindi पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते है जिसका ध्यान रखना जरुरी है। आपका मन अगर exercise या yoga करने का नहीं हो तो इसे ना करना ही अच्छा है। क्या पीरियड्स में योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए, इसका जवाब है हां पीरियड में योग व एक्सरसाइज कर सकते है। व्यायाम से मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है पर हल्का व्यायाम ही करना चाहिए। योग में ज्यादा मुश्किल आसन न करे और ऐसे योग भी न करे जिसमें शरीर उल्टा करना पड़ता हो। इससे तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। पीरियड में सबसे आसान और अच्छी एक्सरसाइज पैदल चलना है, आप इसके लिए सुबह शाम सैर को भी जा सकते है। पीरियड में योग कौन सा करना चाहिए इसका जवाब है बालासन। ये दर्द दूर करने और खिंचाव से राहत पाने में उपयोगी है।

 

पीरियड्स में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

ज्यादा मीठा खाने से बचे और जितना हो सके नमक का भी सेवन कम करना चाहिए। वसा वाला और भारी भोजन खाने से भी बचना चाहिए जैसे मीट और फास्ट फ़ूड। आप अगर non veg खाना चाहते है तो मछली खा सकते है। चाय और कॉफ़ी की जगह अदरक की चाय या फिर ग्रीन टी (green tea) का सेवन करे। हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करने से पीरियड के दौरान खून की कमी नहीं होती। पीरियड्स में भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करे इससे परेशानी और बढ़ जाएगी।

 

पीरियड में क्या खाएं क्या ना खाएं पीरियड्स सही समय पर लाने के उपाय

दोस्तों पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या ना करे, Period me kya kare kya nahi karna chahiye in hindi का लेख कैसा लगा हमें बताये और आपके पास अगर पीरियड (मासिक धर्म) में क्या करे क्या नहीं और योग एक्सरसाइज से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments