Breaking News

फैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए डाइट और लक्षण

Kya Kyu Kaise
फैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए डाइट और लक्षण

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए क्या ना खाएं और लक्षण इन हिंदी: लीवर को हिंदी में जिगर कहते है जो हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। हमारी डाइट और तेजी से बदल रही जीवनशैली के कारण लिवर में कमजोरी, गर्मी, सूजन और लिवर बढ़ने की समस्या बढ़ रही है। लिवर खराब होने पर इसके उपचार में दवा के साथ साथ आहार में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना भी जरुरी है। अक्सर कुछ लोगों का सवाल होता है की क्या फैटी लीवर डाइट में दही, दूध, चावल का सेवन कर सकते है और लिवर के लिए जूस कौन सा पिए। आज इस लेख में हम जानेंगे फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या न खाए, symptoms and fatty liver diet chart tips in hindi.

जाने लिवर की गर्मी और सूजन के उपाय

फैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए, Fatty liver diet in hindi

 

फैटी लिवर के लक्षण – Fatty Liver Ke Lakshan

पेट में गर्मी और सूजन आना भूख ना लगना या फिर कम लगना त्वचा और आँखों पर पीलापन दिखना एसिडिटी होना और ठीक से खाना ना पचना चक्कर आना और दिन भर कमजोरी महसूस होना पेट में ऊपर दाईं तरफ या फिर पसलियों के नीचे दाईं तरफ दर्द करना

 

लिवर फैटी होने के कारण – Fatty Liver Ke Karan

शराब का अधिक सेवन करना लिवर बढ़ने का प्रमुख कारण है शरीर में मोटापा और fat का अधिक होना शुगर (डायबिटीज) होना और खून में वसा ज्यादा होना किसी दवा का नुकसान करना तेजी से शरीर का वजन कम होना

 

फैटी लिवर में क्या खाएं Fatty Liver Me Kya Khana Chahiye in Hindi

 

1. फैटी लिवर सिम्पटम्स दिखने पर रोगी को सबसे पहले अपनी डाइट में सुधार लाना चाहिए जिसमें सबसे अहम् है कम फैट वाले फूड खाएं। इसके इलावा एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाये और योग एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करे।

2. अगर पीड़ित व्यक्ति और महिला का कोलेस्ट्रॉल और मोटापा ज्यादा है तो उसे अपना वजन कम करना चाहिए और शुगर है तो उसे भी कंट्रोल करे।

3. ग्रीन टी सेवन करना फैटी लिवर रोग में फायदा करता है। Green tea में एंटी ऑक्सीडेंट अधिक होते है जो लिवर को ठीक रखने में उपयोगी है।

4. Fatty liver me kya khaye, रोगी को अपने भोजन में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए खासकर ब्रोकोली। फैटी लीवर के रोग में ब्रोकोली अच्छी होती है।

5. लिवर बढ़ने की समस्या हो तो आहार में कच्चा टमाटर खाये। इसके इलावा खाली पेट संतरे और नींबू का रस पिए।

6. रोजाना 1 कप कॉफ़ी पीने से लिवर खराब होने से बचने में मदद मिलती है। कॉफ़ी में ऐसे एंजाइम कम होते है जो लीवर पर बुरा असर डाले।

7. सोया प्रोटीन लीवर पर fat जमा होने की प्रक्रिया को कम करता है और लिवर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मदद करता है। सोया प्रोटीन के लिए आप सोया पनीर खा सकते है इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और फैट कम होता है।

8. फैटी लीवर डाइट चार्ट में ओटमील भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर अधिक होते है और साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

9. आप अगर non vegeterian खाते है तो आहार में फिश खाये इसमें ओमेगा 3 मौजूद होता है जो की लिवर पर वसा को नार्मल रखता है।

10. लहसुन खाना फैटी लिवर में अच्छा माना जाता है। ये शरीर में फैट और वजन कम करने में मदद करता है।

जाने फैटी लिवर का इलाज कैसे करे

 

फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए – Fatty Liver Me Kya Na Khaye in Hindi लिवर बढ़ने की बीमारी में शराब का सेवन काफी हानिकारक है इसके सेवन से लिवर को अधिक नुकसान हो सकता है। फल (fruits) और सब्जियों का सेवन अधिक करे और ऐसे में रोटी कम खाना चाहिए। ज्यादा नमक वाली चीजे और food ना खाये। घी वाले और तले हुए खाने का सेवन कम करे। Fatty liver diet in hindi, सफेद चावल, सफ़ेद ब्रेड, रिफाइंड आनाज और पास्ता की जगह आहार में सबूत आनाज खाए। फैटी लिवर में दूध दही का सेवन करना है तो वो भी कम फैट वाला हो। खाना पकाने में मसाले का प्रयोग कम करे और हो सके तो ना करे। 10-15 दिनों तक मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। इस रोग में मांस और मटन नहीं खाना चाहिए। जाने लिवर की कमजोरी के लक्षण और उपचार

 

फैटी लीवर के नुकसान

लिवर पर फैट बढ़ना वैसे तो नार्मल है पर जब फैट 5 से 10% से अधिक हो जाए तो ये रोग बन जाता है। जो कुछ भी हम खाते पीते है और शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ को लिवर प्रोसेस करता है। अगर लिवर पर फैट बढ़ जाए तो लिवर की कार्य करने की क्षमता कम होने लगती है जिसका बुरा असर शरीर पर पड़ता है।

 

दादी माँ के घरेलू नुस्खे बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक उपचार

दोस्तों फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए, Fatty liver me kya khana chahiye kya na khaye in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास लिवर बढ़ने के लक्षण और डाइट चार्ट से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ सांझा करे।

The post फैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए डाइट और लक्षण appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments