Breaking News

अंजीर खाने के फायदे नुकसान और सेवन का सही तरीका

Kya Kyu Kaise
अंजीर खाने के फायदे नुकसान और सेवन का सही तरीका

अंजीर खाने के फायदे नुकसान सही तरीका और समय इन हिंदी: अंजीर एक प्रकार का फल है इसे अंग्रेजी में fig के नाम से जानते है और ये ज्यादातर ड्राई फ्रूट में खाया जाता है। इसके इलावा अंजीर का उपयोग कई रोगों के घरेलू इलाज में भी होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो की रोगों को दूर रखने और अच्छी सेहत पाने में मदद करते है। अंजीर कैसे खाएं अगर आप के मन में भी यही सवाल है तो इसका जवाब है इसका ताजा फल भी खाया जाता है और इसे सूखा कर भी खाते है। सूख जाने के बाद अंजीर का स्वाद और अच्छा हो जाता है। अगर अंजीर खाने के तरीके उपाय और सही समय पता हो तो इसके फायदे अचूक है। आइये जाने anjeer fruit health benefits uses and side effects in hindi.

जाने पाचन शक्ति मजबूत कैसे करे

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान, Anjeer ke health benefits in hindi

 

अंजीर खाने का सही समय

अंजीर का सेवन वैसे तो फ्रूट की तरह कभी भी किया जा सकता है पर इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। सुबह के टाइम अंजीर के उपयोग से ज्यादा फायदा मिलता है। किसी रोग के ट्रीटमेंट के लिए अगर इसका सेवन करना है तो हर रोग के अनुसार इसे खाने का समय और तरीका अलग हो सकता है।

 

अंजीर खाने के फायदे और उपाय Anjeer Khane Ke Fayde in Hindi

 

1. अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज जैसे रोग से छुटकारा मिलता है व ठीक से पेट साफ होता है। इस उपाय के लिए अंजीर आप सीधे भी खा सकते है या फिर रात को इसे पानी में भिगो कर रख दे और अगली सुबह भीगे अंजीर का सेवन करे।

2. बवासीर (पाइल्स) के मरीज को भी अंजीर से लाभ मिलता है। बवासीर होने का एक बड़ा कारण कब्ज है और कब्ज से छुटकारा पाने में अंजीर काफी असरदार है।

3. शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी anjeer benefits अचूक होते है। इसमें ऐसे कई जरुरी पोषक तत्व होते है जो शरीर में ताकत बढ़ाने का काम करते है। इसके लिए आप दूध के साथ सूखे अंजीर का सेवन कर सकते है।

4. वजन बढ़ाने में भी अंजीर लाभ करती है। Weight gain करने के लिए है तो अंजीर का सेवन दूध के साथ किया जाता है।

5. स्किन प्रॉब्लम के घरेलू उपचार भी अंजीर असरदार है। इसके सेवन से skin हेल्थी रहती है जिससे फोड़े फुंसी, पिम्पल्स और चेहरे के दाग धब्बे की समस्या दूर होती है।

6. अंजीर के घरेलू उपाय हम हाई बी पी की बीमारी में भी कर सकते है। हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए अंजीर उपयोगी है।

7. इस फल में ओमेगा – 3 भी मौजूद होता है जो को दिल को स्वस्थ रखने के काम आता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने व दिल के रोग दूर रखने के लिए अंजीर के सेवन से फायदा मिलता है।

8. इसमें फाइबर ज्यादा होता है पर साथ ही कैलोरी कम होती है जो weight loss करने के लिए जरुरी होता है। वजन कम करने के लिए सूखे अंजीर का उपयोग कर सकते है।

9. हड्डियों के पूरे विकास और हड्डियां मजबूत हो इसके लिए सबसे जरुरी है कैल्शियम जो की अंजीर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

10. इसमें आयरन भी अधिक मात्रा में होता है जो शरीर में खून की कमी दूर करने में कारगर है। खून की कमी को पूरा करने के लिए milk और अंजीर खाना चाहिए।

11. शुगर के रोग में भी fig खाने के फायदे होते है। अंजीर से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घटाने में मदद मिलती है।

जाने रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाने के उपाय

 

अंजीर खाने के तरीके – Anjeer Khane Ka Tarika in Hindi अंजीर को कैसे खाये अगर इस बात की जानकारी हो तो जल्दी ही इसके बेनिफिट्स मिलने लगते है। इसे दोनों तरीके से खाया जाता है ताजा और सूखे अंजीर। इस को कैसे खाया जाता है ये इस पर भी निर्भर करता है की आप कौन सी बीमारी के इलाज के लिए इसका प्रयोग कर रहे है। ताजा अंजीर में कैलोरी कम मात्रा में होती है और सुख जाने के बाद इसमें शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है। सूखे अंजीर का सेवन कर रहे है तो रात को 2 – 3 अंजीर पानी में भिगो दे और सुबह ये भीगे अंजीर खाएं। आप अगर ताजे अंजीर खा रहे है तो इसको कम मात्रा में ही खाये। मौसम सर्दी का हो तो अंजीर को दूध मे भिगो कर खा सकते है। भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को काफी लाभ मिलता है।

 

अंजीर खाने के नुकसान क्या है

अगर जरुरत से अधिक अंजीर खाया जाये तो फायदे की जगह इसके side effects भी हो सकते है। इसकी तासीर गर्म होती है इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है और नाक से खून गिरने की समस्या आ सकती है। इस फल में फाइबर ज्यादा होते है जिस वजह से इसका सेवन ज्यादा करने पर दस्त की समस्या भी हो सकती है। अंजीर अधिक खाने से आंतों में दर्द और पेट दर्द जैसे रोग हो सकते है। इसके अधिक सेवन से लिवर को भी हानि हो सकती है। सूखे अंजीर में शुगर ज्यादा होती है इसलिए diabetes के रोगी इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

 

अश्वगंधा के फायदे और उपयोग का तरीका एलोवेरा जूस पीने के फायदे और नुकसान

दोस्तों अंजीर खाने के फायदे नुकसान और सही तरीका, Anjeer benefits in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास भीगे व सूखे अंजीर कैसे खाएं तरीके और समय से जुड़े उपाय है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post अंजीर खाने के फायदे नुकसान और सेवन का सही तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments