Breaking News

जल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं

Kya Kyu Kaise
जल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं

वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते (ब्रेकफास्ट) में क्या खाएं इन हिंदी: अपना मोटापा घटाने और बढ़ता हुआ वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते है जैसे जिम जाना, योग व एक्सरसाइज करना, घरेलू नुस्खे और डाइटिंग, पर अगर इन सब उपाय के साथ वेट लॉस डाइट चार्ट का भी पालन करे तो जल्दी वजन कम किया जा सकता है। तेजी से मोटापा कम करने के लिए कुछ लोग खाना पीना कम कर देते है और ऐसे में वे सुबह का नाश्ता करना भी छोड़ देते है। आप भूखे रह कर एक बार तो वजन कम कर लेंगे पर जैसे ही खाना पीना शुरू करेंगे वजन फिर से बढ़ने लगेगा। अगर आपको सही तरीके से पेट की चर्बी कम करना है तो सबसे पहले ये जाने की जल्दी वजन कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे मोटापा कम करने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या आहार और फल खाना चाहिए, breakfast tips for Weight loss in hindi.

जाने वजन और मोटापा कम ना होने के कारण

वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं, Weight loss breakfast tips in hindi

 

सुबह नाश्ता जरूर खाना चाहिए

तेजी से वजन कैसे घटाए इसमें सबसे पहले आता है breakfast. वजन घटाने के लिए सुबह नाश्ता करना सबसे जरुरी होता है। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है जिससे वजन को घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। डाइटिंग या सुबह देरी होने के कारण बहुत से लोग सुबह नाश्ता नहीं करते फिर दिन में भूख लगने पर बाहर से फास्ट फुड खाते है। आपके वजन बढ़ने का ये सबसे बड़ा कारण है। सुबह का नाश्ता अगर सही तरीके से करे तो दिन भर शरीर में एनर्जी रहती है और आप अपने सभी काम अच्छे से कर पाते है। ब्रेकफास्ट हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्थी होना चाहिए।

 

वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं Weight Loss Breakfast Tips in Hindi

 

1. मल्टीग्रैन ब्रेड सैंडविच सुबह नाश्ते के लिए एक अच्छा और स्वादिष्ट आहार है। सैंडविच को बनाने के लिए हरी सब्जियां इस्तेमाल करे और आप चाहे तो पनीर भी प्रयोग कर सकते है। इसमें आयरन, विटामिन ए, बी और जिंक होते है जिससे सारा दिन शरीर में ताकत बनी रहती है।

2. नाश्ते में अंडा शामिल करे। अंडे में विटामिन बी, ए और प्रोटीन होता है। वेट कम करना है तो अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाए इसके पीले वाले हिस्से में फैट अधिक मात्रा में होता है।

3. अंकुरीत दाल और चने में भरपूर एनर्जी होती है और ये वजन कम करने में भी असरदार है। अगर सुबह ब्रेकफास्ट में अंकुरित किये हुए चने और दाल खाये तो दिन भर शरीर चुस्त रहता है।

4. बहुत से घरों में ब्रेकफास्ट में उपमा और पोहा पसंद किया जाता है। पोहा व उपमा बनाने में सब्जियां इस्तेमाल की जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फाइबर होते है जिससे शरीर को ताकत मिलती है और वजन भी नहीं बढ़ता।

5. वजन कम करने के लिए नाश्ते में दही खाना चाहिए। दही के सेवन से शरीर में जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। आप मीठी दही खाते है तो इसमें फ्रूट्स मिला कर खाये।

6. ब्रेकफास्ट में आप फल भी खा सकते है और फलों में सबसे पहले है सेब। सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और पेट की चर्बी तेजी से कम करने में उपयोगी होता है।

7. जल्दी वजन घटना है तो morning breakfast में उबली सब्जियां खाए। उबली सब्जियां आसानी से पच जाती है और पोषण देती है। आप अगर उबली हुई सब्जी नहीं खा पाते सैंडविच या ऑमलेट में मिला कर खाएं।

8. बहुत से लोगों को सुबह नाश्ते में oats खाना भी अच्छा लगता है। इससे जल्दी भूख नहीं लगती, पेट भरा भरा रहता है और तेजी से फैट भी कम होता है।

9. मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के लिए ग्रीन टी अच्छा और आसान तरीका है। सुबह green tea पीने से तनाव कम होता है और वेट कंट्रोल में रहता है।

10. एवोकैडो एक ऐसा फ्रूट है जिसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो वजन को घटाने में मदद करते है। आप अगर नाश्ते में एवोकैडो फ्रूट खाते है तो कुछ ही दिन में आप फरक महसूस करने लगेंगे।

जाने मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट

 

मोटापा कम करने वाले आहार और फल – Motapa Kam Karne Wale Food in Hindi वजन कम करने वाली सब्जी में पालक और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से बाहर का ज्यादा कैलोरी वाले फ़ास्ट फूड खाने की इच्छा भी कम होती है। दालें आहार में जरूर खाएं, इनमें प्रोटीन और विटामिन ज्यादा होते है और साथ ही फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करते है। पाचन स्वस्थ रखने व मोटापा घटाने के लिए अदरक का सेवन करना भी उपयोगी है। वजन कम करने वाले फल में पपीता, सेब, अमरूद, तरबूज, नारियल, केला, संतरा और एवोकैडो कुछ ऐसे fruit है जो वेट लॉस तेजी से करने में कारगर है। ड्राइ फ्रूट भी वजन घटाने में उपयोगी है। अखरोट और बादाम खाना चाहिए इनमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी होते है जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और भूख भी कम होती है। जल्दी वजन कम करने के उपाय में लहसुन का सेवन भी कर सकते है। सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से बॉडी का मेटाबोलिज्म तेज होता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

 

वजन कम करने के टिप्स – Weight Loss Tips

ब्रेकफास्ट करना जरुरी है। दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए। रात का खाना जल्दी खाएं और हल्का खाना खाये। आहार में नमक का सेवन भी कम करना चाहिए। एक ही बार में पेट भर कर भोजन ना खाए।

 

वजन कम करने की दवा पतंजलि पेट की चर्बी कम करने के उपाय कैसे करे

दोस्तों वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं, Weight loss breakfast in hindi का ये लेख कईसे लगा हमें बताये और अगर आप के पास जल्दी मोटापा घटाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या ना खाए से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post जल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments