Breaking News

पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण 5 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

Kya Kyu Kaise
पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण 5 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण घरेलू नुस्खे और उपाय इन हिंदी: माहवारी महिलाओं में होने वाली सामान्य प्रक्रिया होती है। जब महिला का शरीर प्रजनन के लिए त्यार होता है तब पीरियड आने शुरू होते है जिसमें 2 दिन से लेकर 7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है। कई बार हार्मोन्स असंतुलन या कुछ अन्य कारणों से मासिक धर्म में रक्तस्त्राव कम या ज्यादा होने लगता है जिस वजह से महिला में कमजोरी आने लगती है। अक्सर कुछ महिलाओं को सिर्फ 1 या 2 दिन तक हल्की ब्लीडिंग होती है। अगर आप भी पीरियड्स में ब्लड कम आना से परेशान है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलना चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ महिलाएं mc खुलकर आने की दवा का इस्तेमाल करती है तो कुछ घरेलू उपाय नुस्खे और आयुर्वेदिक इलाज करती है। आज इस लेख में हम जानेंगे पीरियड में ब्लीडिंग कम होने पर क्या करना चाहिए, periods khul kar na aane ke gharelu nuskhe upay in hindi.

जाने पीरियड्स में क्या करना चाहिए क्या नहीं

पीरियड्स का खुल कर ना आना कारण और उपाय, Periods khul kar aane ke upay in hindi

 

पीरियड्स में ब्लड कम आने के लक्षण

1-2 दिन तक हल्की ब्लीडिंग होना खून का थक्का आना ब्लड कम आना हर महीने जितनी ब्लीडिंग होती है उससे कम खून आना अगले महीने भी कम खून आना

 

पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण और उपाय Periods Khul Kar Na Aane Ke Karan in Hindi पेट में फैट बढ़ना और वजन बढ़ने का सीधा असर पीरियड पर होता है। अगर वजन ज्यादा हो तो हार्मोन्स सही तरीके से काम नहीं करते जिस कारण irregular periods और ब्लड कम आने की समस्या होने लगती है। पीरियड्स में कम ब्लड आना महिला की उम्र के अनुसार भी होता है। वे लड़कियां जिनके पीरियड अभी शुरू हुए है उनके पीरियड्स का समय सामान्य से कम हो सकता है। कम उम्र में हार्मोन्स में असंतुलन होता है जिसका प्रभाव पीरियड आने पर पड़ता है। जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है उनको पीरियड के दौरान light bleeding होती है। अधिक उम्र की महिला के शरीर में एस्टरोजन हारमोन की मात्रा कम होने लगती है। थायराइड की वजह से भी पीरियड्स खुल कर ना आने की समस्या होने लगती है। प्रेगनेंसी के दौरान मासिक धर्म बंद हो जाते है पर कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी में भी ब्लड का थक्का महसूस करती है और इसे रक्तस्त्राव समझ लेती है पर ये मासिक धर्म नहीं होते। तनाव होने के कारण भी periods ka khul kar na aana जैसी समस्या होती है क्यूंकि तनाव में रहने का असर हार्मोन्स पर पड़ता है जिस कारण पीरियड कम आते है या देरी से आते है। जिस महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और वो बच्चे को स्तनपान कराती है उसे भी पीरियड कम होते है या देरी से होते है। ज्यादा मेहनत और एक्सरसाइज करने वाली महिला की माहवारी में भी बदलाव आता है। मेहनत ज्यादा करने से वजन कम होने लगता है जिससे पीरियड खुल कर नहीं आते। प्रेगनेंसी रोकने वाली दवाओं के अधिक सेवन से मासिक धर्म में बदलाव आता है और ब्लीडिंग मे भी कमी आती है। Periods me blood kam aane के कारण अगर समझ नहीं आ रहे तो तुरंत डॉक्टर से मिले। डॉक्टर आपके बताये हुए लक्षण के आधार पर ब्लड कम आने का reason और ट्रीटमेंट बता सकेंगे। जाने प्रेगनेंसी के इलावा पीरियड लेट होने के कारण

 

पीरियड्स खुलकर आने के उपाय – Periods Khul Kar Aane Ke Upay माहवारी खुलकर ना आने के कई कारण हो सकते है पर अगर ये समस्या 2-3 महीने से ज्यादा है तो इलाज करना जरुरी है और इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए। लगातार पीरियड का कम आना ठीक करने के लिए अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग कर सकते है और जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। शरीर में खून की कमी होने के कारण भी पीरियड्स खुल नहीं आते है। इस समस्या का समाधान करने के लिए अपने आहार में ऐसी चीजें खाएं जिससे खून बढ़े जैसे गाजर, हरी सब्जियां और चकुंदर। मासिक धर्म ठीक करने के उपाय करने है तो रात को बादाम और छुहारे भिगो कर रखे और अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं। शहद में काली मिर्च पीस कर मिलाए और इसका सेवन करे। इस घरेलू नुस्खे से भी मासिक धर्म खुल कर आने लगते है। वजन कम या ज्यादा होने के कारण अगर पीरियड्स ठीक नहीं है तो हर रोज व्यायाम करने की आदत डालें और शरीर का वजन सही करे।

 

मासिक धर्म में सावधानी

खाना पीना ना छोड़े और पौष्टिक भोजन खाये। माहवारी आने की दवा डॉक्टर की सलाह के बिना ना ले। धूम्रपान और शराब के सेवन से दूर रहे। ज्यादा थका देने वाला योग व एक्सरसाइज ना करे। पीरियड्स के दौरान महिला को अपने शरीर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

 

पीरियड्स जल्दी लाने की दवा सही समय पर पीरियड आने के उपाय

दोस्तों पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण और उपाय, periods me blood kam aane ke karan in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और आपके पास अगर मासिक धर्म में ब्लीडिंग कम होने की दवा या घरेलू नुस्खे है तो हमें लिखे।

The post पीरियड्स खुल कर ना आने के कारण 5 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments