Breaking News

लड़को का चेहरा साफ और गोरा होने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

Kya Kyu Kaise
लड़को का चेहरा साफ और गोरा होने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

लड़को के गोरा होने के उपाय और घरेलू क्रीम इन हिंदी: लड़की हो या लड़का हर कोई चाहता है उसका चेहरा साफ और रंग गोरा हो। जिस तरह girls के लिए बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध है वैसे ही boys के लिए भी कई तरीके की गोरे होने की क्रीम आती है। फेस पर ग्लो लाने के लिए और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लड़कियां कई उपाय करती है पर लड़के अपनी स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और धूप व धूल मिट्टी की वजह से अक्सर पिम्पल्स निकलने और रंग काला होने की समस्या आने लगती है। आज हम इस लेख में लड़के के चेहरे को गोरा और रंग साफ करने का तरीका और उपाय जानेंगे, beauty tips for men in hindi.

पुरुषों की स्किन के रोम छिद्र बड़े होते है और त्वचा भी मोटी होती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की त्वचा जल्दी ऑयली हो जाती है। ज्यादातर लड़के चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लड़कियों वाली क्रीम इस्तेमाल करते है पर कोई भी क्रीम प्रयोग करने से पहले लड़के को अपनी त्वचा के बारे में जानना चाहिए।

जाने पिचके पतले गाल मोटा कैसे करे

लड़के के गोरा होने के उपाय तरीका, Ladko ke gora hone ke upay in hindi

 

अपनी त्वचा के बारे में जाने

कोई भी क्रीम या उपाय करने से पहले लड़के की अपनी स्किन के बारे में जानकारी होना चाहिए। आप टिश्यू पेपर से अपनी त्वचा के बारे में जान सकते है की ये ऑयली है या ड्राई। अपनी त्वचा पर एक टिश्यू पेपर लगा कर देखे अगर oily skin है तो पता लग जाएगा। अगर कोई cream प्रयोग करना चाहते है तो अपनी स्किन के अनुसार ही प्रयोग करे।

 

लड़को के गोरा होने के उपाय और नुस्खे Ladko ke gora hone ke upay in hindi

 

1. फेस वाश

सुबह और शाम दोनों समय अपने चेहरे को साफ पानी से धोए। आप जब भी बाहर से घर को आए चेहरा धोना ना भूले। बाजार में कई तरीके के face wash उपलब्ध है पर हो सके तो नेचुरल फेस वाश प्रयोग करे। नीम, निम्बू और एलो वेरा फेस वाश प्रयोग कर सकते है। इससे फेस पर जमा हुई धूल मिट्टी निकल जाती है और चेहरा साफ होता है।

 

2. नींबू का रस

चेहरे को साफ करने के लिए रुई से नींबू का रस चेहरे पर लगाए फिर 15 मिनट बाद धो ले। ये उपाय लड़कों के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इस घरेलू नुस्खे से पिम्पल्स दूर होते है और चेहरे के काले दाग धब्बे भी साफ होते है।

 

3. बेसन

नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी को बेसन में मिला कर लेप बना ले। ये लेप face glow लाने और स्किन टोन करने का एक अच्छा उपाय है।

 

4. संतरे के छिलके

पुरुषों के लिए घरेलू ब्यूटी टिप्स में संतरा भी फायदेमंद होता है। संतरे के छिलके पीस कर इसका 2 चम्मच पाउडर 3 चम्मच दही में मिला कर लेप बना ले। इस लेप को फेस पर लगाए फिर 15 मिनट के बाद गुलाब जल से इसे साफ कर ले। ये फेस पैक एक घरेलू क्रीम का काम करता है जिसे कुछ दिन प्रयोग करने पर रंग गोरा होने लगता है।

 

5. पानी पिए

त्वचा को स्वस्थ रखने और सुंदर बनाने के लिए हर रोज खूब पानी पीना चाहिए।

जाने दाढ़ी और मूंछ बढ़ाने के उपाय

 

6. ऑलिव आयल

फेस पर ग्लो लाने के लिए लड़के ऑलिव आयल भी प्रयोग कर सकते है।

 

7. आहार

Gora hone ka tarika for man in hindi, आहार में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना भी जरुरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल अपने आहार में शामिल करे। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और चेहरा साफ होता है।

 

8. कच्चा दूध

घरेलू नुस्खे फेस के लिए में कच्चा दूध में काफी अच्छा होता है। हाथों और चेहरे पर कच्चा दूध लगा कर 15 मिनट बाद धोए।

 

9. जंक फुड ना खाएं

चेहरे पर पिंपल्स निकलने का एक बड़ा कारण ज्यादा जंक फूड खाना भी है। इससे चेहरे की चमक कम होने लगती है।

 

10. विटामिन सी

उम्र बढ़ने से रोकने के लिए आहार में विटामिन सी शामिल करे। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते है जो उम्र के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा।

जाने चेहरे से दाने और फुंसी हटाने के उपाय

 

पुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्स: Beauty Tips For Men in Hindi स्क्रब के इस्तेमाल से त्वचा के डेड सेल्स हटाए। थोड़े थोड़े समय में चेहरे का फेशियल करवाते रहे। चेहरे के दाग और धब्बे दूर करने में ये मदद करता है। आपकी स्किन हमेशा ताजा दिखे इसके लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद सोना जरुरी है। साबुन से हाथों और पैरों की त्वचा रूखी होने लगती है जिससे बचने के लिए आप शावर जेल इस्तेमाल कर सकते है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। सूर्य की धूप से भी त्वचा फीकी पड़ने लगती है। घर से निकालने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाए। लड़के के लिए जरुरी होता है की वे शेव करते वक़्त जल्दबाजी नहीं करे। इससे चेहरे पर कट लग सकता है। एक्सरसाइज और योग से शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है जिससे त्वचा और शरीर स्वस्थ रहता है।

 

चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने की क्रीम गोरा होने के घरेलू नुस्खे और उपाय

दोस्तों लड़को के गोरा होने के उपाय और तरीके, Ladko ke gora hone ke nuskhe upay in hindi का ये लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास चेहरा साफ करने और गोरे होने की क्रीम व घरेलू ब्यूटी टिप्स है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post लड़को का चेहरा साफ और गोरा होने के 10 आसान उपाय और नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments