Breaking News

प्रेगनेंसी में कितना और कैसे सोना चाहिए सोने का सही तरीका

Kya Kyu Kaise
प्रेगनेंसी में कितना और कैसे सोना चाहिए सोने का सही तरीका

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए सोने का सही तरीका इन हिंदी: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को अपना और गर्भ में पल रहे बच्चे का खास ध्यान रखना होता है जिसके लिए सबसे अहम है खाने पीने का ख्याल रखना, जरुरी आराम करना व प्रेग्नेंट लेडी को कैसे बैठना सोना और रहना चाहिए इसकी जानकारी होना। महिला को आराम तभी मिल सकता है जब वो अच्छी नींद सोये। इससे बच्चा और महिला दोनों स्वस्थ रहते है पर गर्भावस्था में कुछ महिलाएं ऐसी छोटी छोटी गलतियां कर देती है जो माँ और बेबी के लिए हानिकारक होती है। प्रेगनेंसी में महिला को अपने सोने के तरीके को बदलना जरुरी होता है। अगर सोने की पोजीशन सही हो तो बच्चे और महिला के लिए अच्छा होता है। आज इस लेख में हम जानेंगे 1 मंथ से 9 मंथ तक की प्रेगनेंसी में किस तरफ व कितना सोना चाहिए, pregnancy sleeping position in hindi.

जाने प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग के कारण व रोकने के उपाय

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए, Pregnancy me sone ka tarika in hindi

 

प्रेगनेंसी में कितना सोना चाहिए

गर्भवती महिला के लिए 6 से 8 घंटे की गहरी नींद जरुरी होती है। 1 से 3 मंथ में गर्भवती महिला को ज्यादा नींद चाहिए होती है पर इस दौरान महिला को रात में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जैसे बार बार पेशाब करने जाना। 3 से 6 मंथ में महिला की नींद में सुधार आता है। पर जैसे जैसे महिला 9 महीने की तरफ बढ़ती है पेट का आकार बढ़ने की वजह से सोने में फिर से दिक्कत आने लगती है जैसे सीने में जलन होना।

 

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए सही तरीका Pregnancy Me Sone Ka Sahi Tarika in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते है इसलिए महिला को आराम की जरुरत होती है। पेट का आकार बढ़ने के बाद ठीक से सोना मुश्किल होता है ऐसे अगर महिला सही तरीके से ना सोये तो माँ और बच्चे को दिक्कत हो सकती है और बच्चे का विकास ठीक से नहीं हो पाता।

 

1. पीठ के बल ना सोये

प्रेगनेंसी के एक महीने से तीसरे महीने तक गर्भवती महिला पीठ के बल सो सकती है। शुरुआत के दिनों में महिला का सीधा सोना अच्छा है। पर जैसे जैसे पेट बढ़ने लगता है पीठ के बल सोने से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती है। 3 से 9 मंथ में पीठ के बल लेटना ठीक नहीं है। गर्भावस्था के 6 से 9 महीने में पीठ के बल लेटने से गर्भ का पूरा भार सीधे पीठ पर पड़ता है जिस कारण पीठ दर्द करने लगती है। इस दौरान पीठ के बल लेटने की जगह दांई तरफ सोना थोड़ा अच्छा है पर सबसे अच्छा होता है बांई तरफ सोना। दाईं तरफ सोने से भी बचना चाहिए। दाईं करवट सोने से लिवर पर दबाव पड़ता है।

 

2. बांई तरफ सोएं

प्रेगनेंसी में सोने का सही तरीका है बांई तरफ सोएं। अगर बांई तरफ सोने में कुछ परेशानी हो तो दोनों टांगों के बीच में तकिया रख ले। बाईं तरफ करवट लेकर सोने से गर्भ और किडनी तक खून का प्रवाह ठीक से हो पाता है और कमर में दर्द की शिकायत भी नहीं होती। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और बच्चे को विकास के लिए पोषण व ऑक्सीजन मिलता है। जाने नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या उपाय करे

 

3. पेट के बल कभी नहीं सोना चाहिए

प्रेग्नेंट लेडी को पेट के बल नहीं सोना चाहिए इससे बच्चे और माँ दोनों को नुकसान हो सकता है। पेट बल सोने से बेबी की पोजीशन बदलने की संभावना अधिक होती है और डिलीवरी के समय परेशानी आ सकती है। Pregnancy sleeping position अगर पेट के बल हो तो पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्या आ सकती है।

 

प्रेगनेंसी में अच्छी नींद के उपाय: Pregnancy me acchi neend ke upay in hindi गर्भावस्था के दौरान हर महीने पेट का आकार बढ़ता है जिससे सोने में दिक्कत होती है। इसलिए महिला को अपने सोने के तरीके में थोड़ा बदलाव करते रहना चाहिए जिससे आराम मिल सके। रात को सोने के लिए समय बनाये और प्रयास करे हर रोज उसी समय सोने को जाये। ऐसा करने पर नींद आसानी से आ जाएगी। दिन के समय ज्यादा ना सोये इससे रात को नींद नहीं आती। दिन में आप आराम कर सकते है। रात को ज्यादा पानी ना पिए इससे बार बार पेशाब लग सकता है जिससे नींद खुलती है और अच्छी नींद नहीं मिल पाती। पैरों में ऐंठन के कारण अगर नींद नहीं आ रही हो तो पैर दबाने से इसमें आराम मिलता है। अपने चिकित्सक की सलाह से योग और एक्सरसाइज करे इससे नार्मल डिलीवरी में भी मदद मिलती है। गर्भवती महिला को तनाव होना सामान्य है पर इससे बचना चाहिए। खाने पीने में अच्छा पौष्टिक आहार ले ताकि बच्चे को पोषण मिले और चाय कॉफी व कोल्ड ड्रिंक से दूर रहे। माँ और बच्चे की सेहत अच्छी रहे इसलिए फास्ट फूड और धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा ना ले।

 

गोरा बुद्धिमान बच्चे के लिए प्रेगनेंसी में क्या खाएं प्रेगनेंसी में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

दोस्तों प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए, pregnancy me sone ka tarika in hindi का लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास गर्भावस्था में किस तरफ सोये सही तरीका और सोने की पोजीशन के सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post प्रेगनेंसी में कितना और कैसे सोना चाहिए सोने का सही तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments