Breaking News

लहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे

Kya Kyu Kaise
लहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे

लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे उपाय इन हिंदी: ज्यादातर घरों में लहसुन का प्रयोग सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है पर क्या आप जानते है मोटापा और वजन घटाने में लहसुन रामबाण काम करता है और इसके सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे फायदे भी होते है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है। इसके इलावा इसमें एलिसिन नामक एक तत्व भी होता है जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। लहसुन के सेवन से वजन व पेट की चर्बी को कम करने के लिए इसे खाने का सही तरीका, मात्रा और सही समय के बारे में पता होना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे लहसुन से मोटापा कम कैसे करे, benefits of garlic for weight loss in hindi.

जाने जल्दी वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

लहसुन से मोटापा कम करने के उपाय कैसे करे, Lahsun se motapa kam karne ke upay in hindi

 

मोटापा कैसे घटाए

वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए इससे पहले हमने कुछ घरेलू उपाय और पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जाना। हमें कुछ लोगों का जवाब मिला की उन्हें इनसे किसी तरह का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। दोस्तों आप चाहे कोई भी दवा या उपाय कर लो उसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसके साथ आप एक्सरसाइज व डाइट में भी सुधार करे। लहसुन मोटापा कम करने की देसी दवा का काम करता है पर आप अगर आप इसके सेवन के साथ एक्सरसाइज योग पर ध्यान दे और अच्छी डाइट ले तो तेजी से परिणाम मिलते है।

 

लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे: Lahsun se motapa kam karne ke upay in hindi

1. आप अगर अपने बढ़ते हुए मोटापे से परेशान है और इसे कम करने के लिए उपाय और मेडिसिन करने पर भी फायदा नहीं मिल रहा तो एक बार लहसुन का उपयोग करे ये शरीर में चर्बी जमा नहीं होने देता और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज करता है।

2. लहसुन का सेवन कई तरीके से किया जाता है जैसे सब्जी, सूप, भून कर या कच्चा भी खा सकते है।

3. मोटापा कम करने के लिए लहसुन खाने का बेस्ट तरीका है सुबह खाली पेट। इसे खाली पेट खाने से इसका फायदा जल्दी मिलता है। सुबह आप लहसुन की 2 से 3 कलियां चबा कर खाये।

4. खाली पेट सुबह पानी के साथ भी लहसुन ले सकते है। इसकी 2-3 कली छील कर रखे और 10 मिनट के बाद चबा चबा कर खाए और गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर पिए।

5. खाना खाने से पहले अगर सूप पिया जाये जाए तो इससे भूख कम होती है। अगर सूप में थोड़ी काली मिर्च और लहसुन का भी प्रयोग करे तो ये वजन कम करने में मदद मिलती है।

6. लहसुन से मोटापा कम करने के उपाय, आप अगर लहसुन कच्चा नहीं खा सकते तो शहद के साथ भी इसका सेवन कर सकते है।

7. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाये। लहसुन की तासीर गरम होती है जिस कारण किल और मुंहासे की समस्या हो सकती है जिससे बचने और मोटापे को कम करने के लिए खूब पानी पिए।

8. उपाय करने के साथ साथ अगर रोजाना 30 से 45 मिनट योग व एक्सरसाइज भी करे। चाहे तो दौड़ लगाना या कोई खेल भी खेल सकते है।

9. पेट में कब्ज की समस्या ना होने दे। ये भी पेट के बढ़ने की एक वजह है। इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।

10. तला हुआ खाना वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण है तली हुई चीजें देरी से पचती है जिससे पाचन पर बुरा असर पड़ता है। तला खाने से परहेज करना चाहिए।

जाने वजन और मोटापा कम ना होने के कारण

 

लहसुन खाने के फायदे: Lahsun khane ke fayde in hindi दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन पीस कर लौंग के साथ दर्द वाली जगह पर रख दे। लहसुन में एलिसिन होता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में उपयोगी है। अगर हाई ब्लड प्रेशर का मरीज रोगी नियमित रूप से लहसुन का प्रयोग करे तो ब्लड प्रेशर नार्मल होने लगता है। लो बीपी के मरीज को कभी खाली पेट लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए इससे बीपी और भी कम हो सकता है। जिसे शुगर का रोग हो उसके लिए ये एक अच्छा इलाज हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है जिससे शुगर कंट्रोल होने लगती है। सुबह लहसुन की एक कली को छील एक गिलास पानी के साथ इसे निगल ले। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है जिससे दिल के रोग होने की संभावना कम होती है। इसकी तासीर गरम होने के कारण ठंड के दिनों में इसका उपयोग करना अच्छा है। टीबी और खांसी के रोग ठीक करने में भी लहसुन उपयोगी है। लहसुन के रस की कुछ बूंदे रुई पर डाल कर सूंघने से सर्दी और जुकाम में आराम मिलती है। इसके उपयोग से हड्डियां भी मजबूत होती है। जिस रोगी को गठिया हो उसे अपने आहार में लहसुन खाना चाहिए। चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए गुनगुने पानी मे नींबू का रस मिला कर लहसुन की 1-2 कली का सेवन करे इस उपाय से खून साफ होता है और दाग धब्बे दूर होने लगते है। हर रोज इसके सेवन से शरीर की रोगों से लड़के की शक्ति बढ़ती है जिससे कई छोटे और बड़े रोग दूर रहते है। जिन का लिवर कमजोर हो या फिर लिवर का रोग है उन्हें भी खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जिन्हें थायराइड हो उन्हें भी कभी कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। थायराइड के रोग में वजन कम करने के उपाय की जानकारी के लिए हमने एक लेख साँझा किया है आप उसे पढ़ सकते है।

 

पेट कम करने के बाबा रामदेव योग वजन घटाने की पतंजलि आयुर्वेदिक दवा

दोस्तों लहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे, Lahsun se motapa kam karne ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पेट की चर्बी और वजन घटने के रामबाण तरीके है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post लहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments