Breaking News

भूख बढ़ाने के 15 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

भूख बढ़ाने के उपाय और घरेलू नुस्खे इन हिंदी: भोजन के वक्त अक्सर बड़ों और बच्चों का ये कहना होता है की उन्हें भूख नहीं है। हमारी जीवनशैली के अनुसार आजकल भूख कम लगना या बिल्कुल भी ना लगना एक आम समस्या हो गई है। ज्यादातर छोटे बच्चे पूरे दिन कुछ ना कुछ खाते रहते है जिस कारण खाने के समय उन्हें भूख कम लगती है और बाहर फास्ट फूड ज्यादा खाने और बेवक्त भोजन करने से बड़ों को भी भूख ना लगने की समस्या होती है। जब भूख कम लगती है तो हम खाना भी कम खाते है जिससे शरीर को जरुरी पोषण नहीं मिलता और कमजोरी आने लगती है। आज इस लेख में हम जानेगे भूख कैसे बढ़ाएं, bhukh badhane ke gharelu upay aur nuskhe in hindi.

भूख बढ़ाने के उपाय और घरेलू नुस्खे, Bhukh kaise badhaye in hindi

 

भूख ना लगने के कारण

  • गैस कब्ज या पेट से जुड़ी कोई बीमारी होना
  • धूम्रपान अधिक करना
  • शारीरिक श्रम ज्यादा ना होना
  • ज्यादा तनाव लेना या डिप्रेशन रहना
  • पाचन कमजोर होना
  • फास्ट फूड ज्यादा खाना

 

भूख बढ़ाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Bhukh badhane ke upay in hindi

1. चाय ज्यादा पीने से हमारा पाचन कमजोर होता है। अगर चाय पीने की इच्छा हो तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पिए। ये पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट से जुड़ी समस्या से राहत दिलाता है।

2. पेट के लिए अदरक अच्छी होती है। भोजन करने के आधे घंटे पहले थोड़ी अदरक सेंधा नमक के साथ खाएं। इस उपाय से भूख तेज़ी से बढ़ती है।

3. भूख नहीं लगने की वजह से अगर कब्ज की समस्या रहती है तो रात के भोजन के बाद त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच ले और गनगुने पानी या दूध के साथ इसका सेवन करे। इस उपाय से कब्ज दूर करने और सुबह ठीक से पेट साफ करने में मदद मिलेगी और भूख बढ़ेगी।

4. अजवाइन भी पेट के लिए अच्छी होती है। प्रतिदिन भोजन करने से एक घंटा पहले आधा चम्मच अजवाइन चबा चबा कर खाए।

5. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत डाले। रात को एक तांबे के जग में पानी भर कर रखे और सुबह खाली पेट पिए।

6. अकेले भोजन करने की बजाय परिवार के साथ बैठ कर खाना खाये। ऐसा अक्सर देखा जाता है की जब हम सबके साथ बैठ कर खाते तो भूख से ज्यादा खाना खा लेते है। अगर आपको भूख कम लगती हो तो अकेले खाना ना खाये।

7. थोड़े थोड़े अंतराल में काला नमक चाटने पर भी भूख लगने लगती है।

8. लस्सी में थोड़ा जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद नमक मिला कर पीने से भूख लगती है।

9. भूख कैसे बढ़ाये में पक्का हुआ टमाटर भी उपयोगी है। पक्का हुआ टमाटर खाने से भूख बढ़ती है।

10. काली मिर्च, दालचीनी, 3-4 लौंग और पक्की हुई ईमली का गुद्दा मिला कर 1 गिलास पानी में उबाल ले। अब ठंडा होने पर इसे छान कर पिए। इस नुस्खे से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।

11. तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए कुछ देर हर रोज मेडिटेशन करना चाहिए।

12. अगर अपनी दिनचर्या में आप थकने वाला कोई काम नहीं करते तो योगा और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। इसके इलावा आप कोई स्पोर्ट्स भी खेल सकते है जिससे आपको थकान हो। इससे आपको भूख लगने लगेगी।

13. सलाद अधिक खाये और इसके साथ ताजे फलों का भी सेवन करे।

14. अगर आपको धूम्रपान करने की आदत है तो इसे छोड़ने का प्रयास करे और इस बात का भी ध्यान रखे की भोजन के बाद 1 घंटे तक व सुबह सुबह खाली पेट धूम्रपान ना करे।

15. कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फुड और ज्यादा तला खाने से बचे।

 

लगातार वजन कम होने पर क्या करे

  • आप का वजन अगर कुछ दिन में ही काफी कम हो चूका है तो बिना देरी के तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
  • वजन बढ़ने के उपाय और दवा के सेवन के बाद भी अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है तो भी चिकित्सक से मिलकर सलाह ले।
  • अगर एक दम से वजन घटने का कारण समझ में नहीं आ रहा है चिकित्सक से मिले और जरुरी टेस्ट करवाये।
  • शरीर का तेजी से वजन गिरना और किसी बीमारी के लक्षण भी दिख रहे है तो तुरंत इलाज शुरू करे।
  • किसी भी समस्या के समाधान के लिए पहले उसके कारण समझना जरुरी है तभी आप सही तरीके से उपाय कर सकेंगे।

 

दोस्तों भूख कैसे बढ़ाये, bhukh badhane ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास भी भूख बढ़ाने के उपाय घरेलू नुस्खे व अन्य तरीके है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post भूख बढ़ाने के 15 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments