Breaking News

अच्छी सेहत बनाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

अच्छी सेहत बनाने के उपाय और हेल्थ टिप्स इन हिंदी: अच्छी सेहत वाला इंसान खुशनसीब होता है इस बात को हर कोई सही मानेगा क्योंकि अगर शरीर स्वस्थ ना हो तो कितने भी सुख सुविधा के साधन आप उनका आंनद नहीं ले सकते है। आजकल हमारी जीवनशैली और खान पान का तरीका ऐसा हो गया है की हम किसी न किसी रोग से पीड़ित रहते है। आज कल फल, सब्जियां और अनाज में भी मिलावट होती है जिसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। पेट में गैस, कब्ज, दिल से जुड़े रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, एसिडिटी और कई अन्य रोग खाने पीने में हो रही मिलावट के कारण भी होती है।

सोचने की बात यह है की हम ये सब घर पर नहीं ऊगा सकते, तो इनके बुरे असर से कैसे बचा जाये। अच्छी सेहत पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय जरूर कर जिन्हें हम घर पर कर सकते है जैसे खाने पिने और जीवनशैली में सुधार करना और बात बात पर दर्द निवारक दवाओं का प्रयोग ना करना। आज हम इस लेख में जानेंगे को अच्छी सेहत बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय कैसे करे, gharelu nuskhe upay aur health tips in hindi.

अच्छी सेहत बनाने के उपाय, Sehat banane ke tips in hindi

 

अच्छी सेहत बनाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Gharelu Health Tips in Hindi

 

1. हेल्थ केयर टिप्स हिंदी में

  • हमारे शरीर में 2 तिहाई हिस्सा पानी है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिए इससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है।
  • पानी अगर पर्याप्त मात्रा में पिया जाये तो शरीर के सभी अंगो को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते रहते है।

 

2. स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए क्या करे

  1. जब भी हमें कहीं दर्द होता है तो हम दर्द दूर करने वाली दवा लेते है, पर दर्द निवारक दवाओं के अधिक सेवन से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  2. बीमारी के उपचार के लिए अंग्रेजी दवा की बजाय घरेलू उपाय और नुस्खे करे तो ज्यादा अच्छा है। घर पर करने वाले नुस्खे आयुर्वेदा से ही प्रभावित होते है और इनके नुकसान की सम्भावना भी ना के बराबर होती है।
  3. बहुत से लोग पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए विटामिन वाली टेबलेट लेते है पर अगर इसके लिए आप प्राकृतिक तरीके अपनाएंगे तो जल्दी परिणाम मिल सकते है।
  4. जाने तनाव कम करने के लिए क्या करे

 

3. स्वस्थ रहने का राज

  • अक्सर कुछ लोग सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही खाली पेट चाय पीते है। इससे पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। चाय की जगह आप अगर पानी पिए तो ज्यादा बेहतर है।
  • सोने से पहले रात को तांबे के किसी बर्तन में पानी रखे और इसे सुबह खाली पेट पिए। जब कभी चाय पिने की इच्छा हो तो निम्बू की चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी पिए। ये पाचन को अच्छा करती है और बॉडी इम्युनिटी बढ़ाती है।

 

4. अच्छी सेहत पाने के लिए क्या खाएं

  • ज्यादा फास्ट फूड नहीं खाये इन्हें पचने में समय ज्यादा लगता है। जितना हो सके तले और जंक फ़ूड खाने से परहेज करे।
  • भोजन सही समय पर करना चाहिए। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर एक निश्चित समय पर खाने से पाचन अच्छा रहता है और पेट के रोग नहीं होते।
  • आजकल बाजार में आर्गेनिक सब्जियां और फल भी मिल जाते है। मिलावटी खाने से अगर आप बचना चाहते है तो इनका सेवन कर सकते है।
  • अक्सर कुछ लोग मोटापा या दुबलेपन से परेशान रहते है जिसकी एक बड़ी वजह खराब पाचन है। भोजन ठीक से नहीं पचने के कारण वजन कम या ज्यादा होना जैसी समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए जरुरी है की खाना सही समय पर खाये और खाने पिने की गलत आदतें छोड़े।
  • भोजन खाते समय पानी मत पिए। खाना खाने के 15 से 20 मिनट पहले पानी पिए इससे पाचन तंत्र दरुस्त रहता है और अगर गुनगुना पानी पिए तो और भी अच्छा है।
  • जाने पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय

 

5. योगा और एक्सरसाइज करे

  1. एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। बिमारियों से बचने और बॉडी फिट रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए है।
  2. कुछ लोगों का ये भी सोचना होता है की हम दिन भर भाग दौड़ करते है व्यायाम की क्या जरुरत है। ये सोच सही नहीं है। दिन भर आप जो काम करते है वह दिनचर्या का ही एक हिस्सा है व्यायाम के लिए आप दिन में समय जरूर निकाले।
  3. दौड़ लगाना, सुबह शाम सैर पर जाना, साइकिल चलाना, रस्सा कूद, प्राणायाम और योग से आप अपनी बॉडी फिट रख सकते है।
  4. आप अगर किसी बीमारी से परभावित है तो योग व एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  5. योग करना चाहते है और अगर आप अभी इसमें नये है तो किसी योगा गुरु की देख रेख में ही योगासन सीखे और योग करने के नियम भी जाने।

 

सेहत बनाने के टिप्स इन हिंदी

  • घर के आस पास सफाई का पूरा ध्यान रखे।
  • तनाव से दूर रहने के लिए मैडिटेशन करने के आदत बनाये।
  • कुछ भी खाने पिने से पहले व खाने पीने के बाद हाथ जरुर धोये।
  • व्यायाम जितना जरुरी है आराम भी उतना ही जरुरी है इसलिए अच्छी नींद ले।

 

दोस्तों अच्छी सेहत बनाने के उपाय और टिप्स, Gharelu health tips in hindi का लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास स्वस्थ और सेहतमंद रहने का तरीका है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post अच्छी सेहत बनाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments