Breaking News

सिगरेट (स्मोकिंग) छोड़ने के 5 आसान उपाय और तरीके

सिगरेट छोड़ने के उपाय और तरीके इन हिंदी: गुटखा खाने और धूम्रपान करने की लत किसी भी उम्र में लग सकती है। एक बार इनकी आदत पड़ जाये तो इसे छोड़ना आसान नहीं होता। व्यक्ति को शुरू शुरू में स्मोकिंग करना अच्छा लगता है पर जब इसकी आदत लग जाती है तब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से इस पर निर्भर होने लगता है और सिगरेट ना मिलने पर बैचेनी होने लगती है, किसी काम में मन नहीं लगता और सवभाव चिड़चिड़ा होने लगता है। जिस कारण धूम्रपान की आदत को छोड़ना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग तम्बाकू और बीड़ी/सिगरेट छोड़ने की कोशिश भी करते है पर वे इन सभी परेशानियों की वजह से ज्यादा देर रुक नहीं पाते। आज हम इस लेख में जानेंगे how to quit smoking in hindi.

धूम्रपान छोड़ने में काफी परेशानी होती है पर अगर इरादा मजबूत हो और सही तरीके से नियमित प्रयास किया जाये तो मुश्किल कुछ नहीं। अगर आप 10 से 15 दिन नियमित रूप से यहां बताये उपाय करे तो सिगरेट जरूर छोड़ पाएंगे।

सिगरेट छोड़ने के उपाय और तरीके, How to quit smoking in hindi

 

सिगरेट छोड़ना है तो प्लान करे

  • अगर आपने सिगरेट छोड़ने का मन बना लिया है तो सबसे अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को इस बारे में बताये ताकि वे भी आप की मदद कर सके।
  • अब आप एक लिस्ट बनाए और आप किस किस मोके पर पर स्मोकिंग करते है ये विस्तार में लिखे, जेसे चाय के साथ, खाने के बाद, छाई पीते समय, ज्यादा तनाव होने पर, ऑफिस या पार्टी में दोस्तों के साथ।
  • लिस्ट के बाद अब ये सोचे की ऐसे समय में आप सिगरेट पीने की जगह क्या कर सकते है। लिस्ट बनाना जरुरी इसलिए हो जाता है ताकि आप खुद को पहले से ही त्यार कर सके।
  • स्मोकिंग छोड़ने से पूर्व आपको ये सब भी मालूम होना चाहिए की आगे क्या क्या परेशानी आ सकती है और आप उनका सामना कैसे करेंगे।

 

सिगरेट छोड़ने के उपाय और तरीके

Cigarette Chodne ke Upay in Hindi

 

1. धूम्रपान छोड़ने का पहला तरीका है की बबलगम। अपने पास आप बबलगम रखे जिसमें चीनी की मात्रा कम हो। जब भी बीड़ी या सिगरेट पीने की इच्छा हो आप इसे खा सकते है।

2. पानी अधिक मात्रा में पिए। खासकर तब जब सिगरेट पीने की तलब हो। रोजाना 8-10 गिलास पानी पिए, इससे हानिकारक पदार्थ शरीर से बाहर निकलते है और बॉडी डिटॉक्स होती है।

3. सिगरेट कैसे छोड़े, प्रयास तब कामयाब होते है जब एक मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे बढे और इसके लिए आप का खुद पर विश्वास होना भी जरुरी है।

4. रोजाना बीड़ी सिगरेट में आप का जो पैसा खर्च होता है वो पैसे आप किसी गुलक में डाले और हफ्ते के आखरी में आप के द्वारा जमा किये हुए पैसे से अपने लिए गिफ्ट ले। इससे आप की इच्छा शक्ति और मजबूत होगी।

5. प्रतिदिन एक्सरसाइज और योग करने से भी इच्छा शक्ति बढ़ती है और साथ ही सिगरेट छोड़ने के बाद आने वाली परेशानी का सामना करने में मदद मिलेगी। अगर आप इसके लिए समय नहीं दे पा रहे तो कुछ देर सुबह शाम सैर के लिए जाए।

 

स्मोकिंग छोड़ने का तरीका: Smoking chodne ka tarika

  • एक दम बंद कर देना।
  • धीरे धीरे इसे कम करना। कुछ लोग एकदम सिगरेट नहीं छोड़ पाते ऐसे में वे धीरे धीरे सिगरेट छोड़ने का तरीका अपनाते है। जैसे 4 से 3 करना फिर 2 और धीरे धीरे सिगरेट छोड़ देना।
  • सिगरेट छोड़ने की दवा (मेडिसिन) लेना। स्मोकिंग छोड़ने के बाद आने वाली परेशानियों से बचने के लिए कुछ लोग दवा का सहारा भी लेते है।
  • किसी एक्सपर्ट से कॉउंसलिंग लेना। कुछ लोग परिवार, दोस्तों और एक्सपर्ट कॉउंसलिंग की मदद से सिगरेट छोड़ने की कोशिश करते है।
  • यहां बताये गए तरीकों में आप के लिए कोण सा अच्छा है ये आपके सवभाव और जीवनशैली पर निर्भर करता है।

 

धूम्रपान छोड़ने के घरेलू नुस्खे और उपाय

  1. जब कभी बीड़ी सिगरेट पीने का मन हो आप नींबू पानी पिए।
  2. 2 चम्मच शहद में 2 चम्मच दालचीनी मिला ले और जब भी धूम्रपान की इच्छा हो इसे चाट ले।
  3. मुल्ली के रस में थोड़ा शहद मिलाये और दिन में 2 बार इसका सेवन करे। इस उपाय से स्मोकिंग छोड़ने में मदद मिलेगी।
  4. सिगरेट पीने की इच्छा हो तो सौंफ खाए और अगर जी मचलता है तो थोड़ा सा अदरक का रस पिए।
  5. अंगूर का रस शरीर में निकोटिन की मात्रा कम करने में उपयोगी है जिससे बार सिगरेट पीने की तलब कम होने लगती है।

 

दोस्तों सिगरेट छोड़ने के उपाय और तरीके, Cigarette chodne ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमे बताये और अगर आपके पास स्मोकिंग छोड़ने के तरीके और घरेलू नुस्खे से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post सिगरेट (स्मोकिंग) छोड़ने के 5 आसान उपाय और तरीके appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments