Breaking News

पीरियड्स सही समय पर लाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

पीरियड्स सही समय पर लाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

समय पर पीरियड्स लाने के उपाय और घरेलू नुस्खे कैसे करे: आजकल लड़कियों और महिलाओं की व्यस्त दिनचर्या में पीरियड ना आना या फिर सही टाइम पर नहीं आना एक आम समस्या हो गई है। अक्सर टाइम पर पीरियड्स ना आना महिलाओं के लिए तनाव भरा हो जाता है और इस समस्या के समाधान के लिए वे मेडिसिन का सहारा लेती है। पीरियड शुरू करने, रोकने, जल्दी लाने और बंद करने हो दवा के इलावा आप कुछ आसान उपाय और देसी आयुर्वेदिक इलाज की मदद ले सकती है और अनियमित पीरियड की समस्या को नार्मल भी कर सकती है। आज हम इस लेख में पीरियड सही समय पर शुरू करने के तरीके पढ़ेंगे जो आप आसानी से घर पर कर सकती है। आइये जाने gharelu nuskhe for periods in hindi.

कई बार देरी से माहवारी आने की परेशानी काफी बढ़ जाती है जिस कारण किसी काम में महिला ध्यान नहीं दे पाती व घर से बाहर जाना भी मुश्किल भरा हो जाता है। हमने इससे पहले एक लेख में जाना है की प्रेगनेंसी होने के इलावा पीरियड लेट होने के क्या कारण होते है अगर आप के पीरियड भी बार बार लेट होते है तो एक बार इस लेख को जरूर पढ़े। सही तरीके और समय पर उपाय कर के इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आपको भी अगर पीरियड की प्रॉब्लम हो रही है तो जाने पीरियड्स सही समय पर ना हो तो क्या करे

सही समय पर पीरियड्स लाने के उपाय, Gharelu nuskhe for periods in hindi

 

समय पर पीरियड्स लाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Gharelu Nuskhe for Periods in Hindi

पीरियड को शुरू करने के लिए दवा के बारे में हम पहले एक लेख साँझा कर चुके है। आज हम सही समय पर पीरियड्स आने के घरेलू नुस्खे और उपाय जानेंगे जो काफी पहले से हमारी दादी, नानी द्वारा बताये जाते रहे है। ये उपाय आप उस समय कर सकते है जब पीरियड प्रॉब्लम की वजह सामान्य हो।

 

1. सौंफ

पीरियड्स का मिस होना या फिर सही समय पर ना आना की समस्या के समाधान के लिए सौंफ का इस्तेमाल करना अच्छा है। इसमें मौजूद गुण मासिक चक्र सामान्य करने व हार्मोनल बैलेंस में कारगर है।

  • सोने से पहले रात को 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सौंफ भिगो कर रख दे फिर इस पानी को सुबह छान कर सेवन करे। 25 से 30 दिन इस उपाय को लगातार करने पर पीरियड नहीं आने की समस्या खत्म हो जाएगी।

 

2. हल्दी

पीरियड की समस्या को दूर करने में हल्दी का प्रयोग रामबाण इलाज है। इसमें ऐसे कई गुण मौजूद होते है जिससे पीरियड्स बार बार मिस होना और पीरियड देरी से आना जैसी समस्याएं खत्म होती है। इसके अतिरिक्त हल्दी पीरियड के दौरान होने वाला दर्द और अन्य परेशानियां भी कम करता है।

  • पीरियड को नियमित करने के लिए एक चौथाई चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में मिला कर सेवन करे। इस दूध में आधा चम्मच गुड़ मिला कर सेवन करने से इसका असर ओर भी बढ़ जाता है।

 

3. अदरक

अदरक में ऐसे कई गुण है जो अनियमित पीरियड की समस्या दूर करने व बंद पीरियड शुरू करने में असरदार है। सुखी हुई अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा  ले कर 1 कप पानी में इसे उबाल ले। इसमें अब थोड़ी सी चीनी मिला कर दिन में 3 बार सेवन करे।

  • इस नुस्खे से पीरियड्स के समय होने वाली पेट की मरोड़ और दर्द कम करने में मदद होती है।

 

4. कच्चा पपीता

तनाव की वजह से पीरियड की देरी ठीक करने में कच्चा पपीता फायदेमंद है। रोजाना कच्चे पपीते का जूस निकाल कर पिए पर पीरियड्स के दिनों ये उपाय ना करे।

 

5. धनिया

  • बंद पीरियड्स शुरू करने में धनिया का इस्तेमाल फायदेमंद है। इस उपाय में 2 कप पानी में धनिया के बीज उबाले। जब पानी आधा रह जाये तब इसे छान कर इसका सेवन करे। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन धनिया के ताजे पत्तों का रस पीने से भी फायदा होता है।

 

पीरियड्स शुरू करने का आयुर्वेदिक इलाज

1. दालचीनी में ऐसे गुण मौजूद होते है जो पीरियड्स देरी से आने की समस्या दूर करता है। इसे खाने में करना ही इसे इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है।  इसके अतिरिक्त सोने से पहले रात को आधा चम्मच दालचीनी पाउडर 1 गिलास दूध में मिलाकर सेवन करने से भी लाभ होता है।

2. एलोवेरा में शरीर के हार्मोन का स्तर सामान्य करने के गुण मौजूद होते है। थोड़ा सा शहद एलोवेरा के रस में मिला कर सुबह नाश्ते के समय हर रोज खाये। इस नुस्खे से जल्दी ही पीरियड्स रेगुलर होने लगेंगे। ध्यान रहे ये उपाय पीरियड के समय ना करे।

3. सही टाइम पर पीरियड शुरू करने के लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच पुदीना पाउडर मिला कर दिन में 2-3 बार इसका उपयोग करे। अनियमित माहवारी की समस्या ठीक करने के लिए अक्सर कई आयुर्वेदिक चिकित्सक यही सलाह देते है। कुछ दिन इस उपाय को करने पर पीरियड्स समय पर आने लगेंगे।

4. प्रतिदिन गाजर का रस पीने से भी पीरियड मिस होने की समस्या दूर होती है। गाजर का जूस पीरियड्स नार्मल करने में उपयोगी है। इसके अतिरिक्त इस उपाय से खून की कमी भी दूर होती है।

 

पीरियड्स सही टाइम पर आने के तरीके

  • मासिक धर्म को सामान्य रखने के लिए खाने पिने का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं और कब्ज ना होने दे और पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।
  • गर्भनिरोधक दवाओं के प्रयोग से पहले चिकित्सक की राय जरूर ले।
  • तंबाकू, धूम्रपान और शराब से परहेज करे और जितना हो चाय व कॉफ़ी भी कम पिए।
  • डार्क चॉक्लेट भी पीरियड लेट होने की समस्या कम करती है।
  • पीरियड टाइम पर लाने का एक तरीका ये है की आप भोजन में विटामिन C वाली चीजें अधिक ले। जादा तला हुआ मसाले वाला और फास्ट फूड खाने से भी दूर रहे।
  • मोटापा बढ़ने के कारण अगर पीरियड्स नार्मल नहीं है तो योग एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल करे। इससे तनाव भी कम होता है।

 

दोस्तों समय पर पीरियड्स लाने के उपाय और घरेलू नुस्खे, Gharelu nuskhe for periods in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास सही टाइम पर पीरियड शुरू करने के लिए क्या करे के तरीके है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post पीरियड्स सही समय पर लाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments