Breaking News

चेहरे के गड्ढे कैसे भरे 5 आसान घरेलू उपाय और तरीके

चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय: फेस पर गड्ढे और खड्डे पड़ जाये तो सुंदर चेहरा खराब दिखने लगता है। चेहरे पर गड्ढे होने की कई वजह हो सकती है जैसे पिम्पल्स और फोड़े फुंसी होना। कुछ लोग फेस से गड्ढे और फुंसी साफ करने के लिए दवा और क्रीम का सहारा लेते है पर कई बार इनसे फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। हम बिना किसी क्रीम के घरेलू नुस्खे अपना कर चेहरे के गड्ढे का इलाज कर सकते है। आइये जाने chehre ke gadde kaise bhare in hindi.

चेहरे के गड्ढे भरने के उपाय, Chehre ke gadde bharne ke upay in hindi

 

चेहरे पर गड्ढे होने का कारण

  1. फोड़े और फुंसी निकलने के कारण चेहरे पर गड्ढे और खड्डे जैसी समस्या हो जाती है।
  2. पिंपल्स ठीक होने के बाद भी चेहरे पर दाग और गड्ढे हो जाते है।
  3. चोट लगने, जलने और कटने से भी चेहरे पर गड्ढे पड़ जाते है।
  4. चेचक के रोग की वजह से फेस पर छोटे छोटे दाने हो जाते है। ये दाने ठीक होने के बाद भी चेहरे पर चेचक के दाग और गड्ढे दिखने लगते है।

 

चेहरे के गड्ढे मिटाने का तरीका

  1. अगर आप गड्ढे मिटाने के लिए स्किन के डॉक्टर से इलाज लेते है तो वो इसके लिए कई तरीके अपना सकते है जैसे लेज़र ट्रीटमेंट, क्रीम और मेडिसिन पर ये सब तरीके महंगे भी हो सकते है।
  2. गड्ढे साफ करने के लिए जो दवा, क्रीम हम अक्सर प्रयोग करते है कई बार इनसे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है क्योंकि ये केमिकल युक्त होती है जो त्वचा को खराब कर सकते है।
  3. अगर त्वचा संवेदनशील है तो कोई भी क्रीम लगाने या उपाय से पहले उसे शरीर पर किसी और जगह लगा कर इसकी जाँच अवश्य कर ले।

 

चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय

Chehre ke Gadde Kaise Bhare in Hindi

आप अगर चेहरे के गड्ढे साफ करने के लिए डॉक्टर का इलाज लेना नहीं चाहते तब भी गड्ढों को दूर कर सकते है। घर पर कुछ आसान घरेलू नुस्खे और उपाय कर के कील मुहांसे, फोड़े फुंसी और गड्ढे दूर कर सकते है।

1. नींबू के पेड़ के पत्ते ले और इन्हें पीस कर इसमें बराबर मात्रा में हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाए। हल्दी के अंदर एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है जो गड्ढों को जल्दी भरने में उपयोगी है। अगर नींबू के पत्ते नहीं मिले तो नींबू के रस का प्रयोग भी कर सकते है। 2 हफ्ते ये उपाय करने पर चेहरे के गड्ढे भरने लगेंगे।

2. एलोवेरा और विटामिन A आयल मिला कर फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाए। चेचक की वजह से आए गड्ढे, मुंहासे और चेहरे के दाग हटाने में ये face pack काफी कारगर है। ये उपाय नियमित और निरंतर करने से धीरे धीरे मुहांसे, गड्ढे और फुंसी के निशान खत्म होने लगेंगे।

3. चेहरे के गड्ढे साफ करने के लिए नींबू का रस, बेसन और दूध मिला कर इसका पेस्ट फेस पर प्रयोग करे और पेस्ट के सूखने पर चेहरे को धो ले। इस नुस्खे से त्वचा में कसाव आता है, मुंहासे साफ होते है और गड्ढे भी दूर होते है।

4. गुलाब जल, मुलतानी मिट्टी और निम्बू का रस मिला कर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाए। इस उपाय से भी गड्ढे भरने में मदद मिलती है।

5. चेहरे के गड्ढे और दाग धब्बे साफ करने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला कर प्रयोग करे। इससे गड्ढे के निशान खत्म होने लगते है।

 

चेहरे के गड्ढे कैसे हटाये

  • चेहरे के गड्ढे भरने के उपाय तो आप जान गए है पर उपाय करने के साथ साथ कुछ ऐसी बातें भी है जो आपको पता होनी चाहिए खासकर वे जिन्हें बार बार मुंहासे और गड्ढे निकल आते है। इनसे आपको बार बार होने वाले गड्ढे रोकने में मदद मिलेगी।
  • चेहरे पर पिम्पल्स या कोई फुंसी हो जाये तो इसे बार बार हाथ से नहीं छुए और ना ही इन्हें पकने से पहले फोड़ना चाहिए।
  • मुंहासे ठीक होने के बाद इसकी पपड़ी को कभी हाथ से नहीं हटाये, इससे मुंहासे के दाग रह जाते है।
  • आहार में फल और हरी सब्जियां खाने से स्किन को जरुरी पोषक तत्व मिलते रहते है जिससे स्किन स्वस्थ रहती है। इसके साथ साथ फास्ट फुड खाने से भी  परहेज करे।
  • चेहरे के गड्ढों से बचने के लिए अपने भोजन में फैटी एसिड और विटामिन A, C वाली चीजें शामिल करे।
  • हफ्ते में 1-2 बार त्वचा को भाप दे इससे त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण बाहर निकल जायेंगे। इससे बार बार मुंहासे निकलने की समस्या भी दूर होती है।

 

दोस्तों चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय, Chehre ke gadde bharne ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास चेहरे से फोड़े फुंसी, गड्ढे हटाने के तरीके और नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post चेहरे के गड्ढे कैसे भरे 5 आसान घरेलू उपाय और तरीके appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments