Breaking News

गुस्सा कम करने और मन शांत करने का तरीका 10 आसान उपाय

गुस्सा कम करने का तरीका और उपाय: क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जब इंसान को गुस्सा आता है तब वो सोचने और समझने की शक्ति खो देता है और इस दौरान वो सही गलत और अच्छे बुरे का निर्णय नहीं ले पाता। क्रोध में किया गया कार्य और बोली हुई बात से व्यक्ति खुद को ही नुकसान पहुंचाता है जिसका एहसास व्यक्ति को गुस्सा दूर होने के बाद ही होता है। जिस व्यक्ति का मन शांत होता है वो अपने क्रोध को आसानी से काबू कर लेता है। आज हम इस लेख में जानेंगे गुस्सा दूर कैसे करे और मन शांत कैसे रखे, anger control tips in hindi.

कुछ लोग गुस्से के समय खुद को शांत रहने का प्रयास करते है तो कुछ लोग गुस्से में लड़ाई झगड़ा करते है, चीजें तोड़ते है, खुद का और दूसरों को नुकसान पहुंचाते है या गालियां देते है। गुस्सा लोगों में मत भेद पैदा करता है।

गुस्सा कम करने का तरीका, Anger control tips in hindi

 

गुस्सा कम करने का तरीका और उपाय

Anger control tips in hindi

1. गुस्से में इंसान का दिमाग और जुबान पर नियंत्रण नहीं रहता। गुस्सा आने पर वो सब कहता है जो उसे नहीं कहना चाहिए और जब गुस्सा इंसान के दिमाग में बैठ जाए तब ये ज्यादा मुसीबत करता है। आइए जाने गुस्सा कैसे कम करे और इस पर काबू कैसे पाए।

2. गुस्से से बचना है तो सबसे पहले अपने आप को तनाव से दूर रखे। टेंशन में इंसान खुद का आपा खो देता है और गुस्से को खुद पर हावी होने देता है। इसलिए गुस्से को काबू करना है तो पहले टेंशन से दूर रहे।

3. अगर आप किसी दूसरे से बात कर रहे है और वो कुछ ऐसी बात कह दे जो आप को गुस्सा दिलाती हो तो ऐसे में अच्छा यही होगा आप किसी बहाने से वहां से चले जाये। इससे कुछ ही देर में आपका गुस्सा शांत हो जायेगा  झगड़ा भी नहीं होगा।

4. कहते है परेशानियां अगर दूसरों के साथ बांटी जाये तो मन शांत होने लगता है। अगर किसी वजह से आप परेशां है तो अपने माता पिता, बीवी बच्चों या दोस्तों के साथ अपनी परेशानी बांटे। इससे आप का तनाव कम होगा और मन शांत होगा।

5. आजकल लोग अपनी जिम्मेदारियां निभाने और अपने काम में इतने व्यस्त रहते है की अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। ये एक बड़ा कारण है जिससे तनाव बहुत जल्दी हम पर हावी होने लगता है। इसलिए जरुरी है हम खुद के लिए भी समय निकाले और वे सब काम करे जो हमें पसंद है। जैसे पसंद की जगह पर जाना,पसंद का खाना खाना,पसंद के लोगों के साथ समय बिताना। ऐसा करने से आप दिल से खुश रहेंगे और तनाव जल्दी आप पर हावी नहीं होगा।

6. खुद को परेशानी और टेंशन से दूर करने के लिए अपनी आँखे बंद कर के लंबी और गहरी साँस ले। इस दौरान अपना पूरा ध्यान अपनी सांसों पर लगाए। ये क्रिया 5-6 बार करने पर हल्का महसूस करेंगे।

7. प्रतिदिन सुबह उठने के बाद धरती को चूम कर नमस्कार करे और अपने गुस्से पर काबू पाने की प्रार्थना करे।

8. टेंशन से बचने के लिए हर रोज 6-8 घंटे की नींद ले। अक्सर कुछ लोग रात को देर से सोते है जिस कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और ज्यादा समय शरीर थका हुआ रहता है जिस कारण छोटी छोटी चीजों से भी तनाव होने लगता है।

9. वे लोग जिन्हें गुस्सा ज्यादा आता है उन्हें धूम्रपान, शराब, चाय और कॉफी जैसी चीजों के उपयोग से दूर रहना चाहिए। ये चीजें शरीर को उतेजित करने का काम करती है जिस वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है।

10. काम की थकान, सिर दर्द होने और टेंशन दूर करने में सिर की मालिश करना भी फायदेमंद है। इससे थकान दूर होगी और शरीर को आराम मिलेगा।

 

मन शांत करने के उपाय

  • तनाव दूर करना हो, गुस्से पर काबू पाना हो या फिर मन शांत करना हो ध्यान लगाना सबसे अच्छा और आसान उपाय है। इसके साथ साथ अपने दिन की शुरुआत योग से करे। हर रोज योगा करने और ध्यान लगाने से से मन शांत रहता है और गुस्सा भी नहीं आता।
  • मन शांत करने और दिल दिमाग से खुश रहने में म्यूजिक थेरपी भी फायदेमंद है। आपको जब भी टेंशन हो या किसी वजह से परेशानी हो तब सभी काम छोड़ कर कुछ देर अपना मनपसंद का संगीत सुने।
  • काम के बीच कुछ समय का अंतराल ले और आराम करे। ऐसा करने से आपको काम की थकान नहीं होगी और आपका मन भी काम में लगेगा। इसके इलावा इससे आपका मन भी एकाग्र होगा।
  • पुरे दिन की मेहनत के बाद आप जब शाम को घर जाए तो स्नान करे इससे आपकी थकान दूर होगी। सोने से पहले रात को स्नान करने से तनाव दूर होगा और नींद अच्छी आएगी।

 

दोस्तों गुस्सा कम करने का तरीका और उपाय, Anger control tips in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास मन शांत कैसे रखे और गुस्सा कैसे कम करे से जुड़े उपाय है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post गुस्सा कम करने और मन शांत करने का तरीका 10 आसान उपाय appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments