Breaking News

पेट फूलने का इलाज और भारीपन के 10 आसान उपाय और नुस्खे

Kya Kyu Kaise
पेट फूलने का इलाज और भारीपन के 10 आसान उपाय और नुस्खे

पेट फूलने का इलाज घरेलू उपचार और उपाय कैसे करे इन हिंदी: पेट भारी रहना, मरोड़ उठना, अफारा, दर्द और पेट फूलना के कारण में सबसे प्रमुख कारण है पेट में गैस बनना। अक्सर कुछ लोगों का ये भी कहना होता है की वे खाना खाने के बाद पेट में भारीपन और ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस करते है। कई बार पेट की गैस बाहर ना निकलने और डकार नहीं आने की वजह से गैस आंतों में जमा होने लगती है जिससे stomach bloating महसूस होती है। कुछ लोग पेट फूलने की समस्या का ट्रीटमेंट करने और भारीपन का इलाज के लिए गैस की दवा लेते है तो कुछ लोग अपने खाने पीने का तरीका बदलते है, पर मेडिसिन लेने और उपाय करने के बाद भी पेट फूलना गैस बनना जैसी समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। इस लेख में आज हम जानेंगे पेट का भारीपन कैसे दूर करे और पेट फूलने पर क्या करना चाहिए, ayurvedic treatment and home remedies (gharelu nuskhe) for stomach tight heavy problem in hindi.

जाने पेट में गैस बनने के कारण दवा और उपाय

पेट फूलने का इलाज और घरेलू उपचार, Pet fulne ka ilaj gharelu upay in hindi

 

पेट का फूलना और भारीपन के कारण – Pet Fulne Ka Reason

पेट में अच्छे बैक्टीरिया ना होना या कम होना कब्ज रहना और सुबह पेट ठीक से साफ ना होना आंतों में गैस का जमा होना भोजन खाने का तरीका सही नहीं होना भोजन करते समय पानी ज्यादा पीना ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना

 

पेट फूलने के लक्षण क्या है – Pet Fulne Ke Lakshan

पेट से गैस ना निकलना और डकार आना भी बंद होना कभी पेट के ऊपरी हिस्से में तो कभी निचले हिस्से में दर्द करना पेट heavy और tight रहना खाना खाने के बाद पेट दर्द और गैस होना पेट में गर्मी और सूजन की समस्या होना

 

पेट फूलने का इलाज और घरेलू उपचार Pet Fulne Ke Gharelu Upay Nuskhe in Hindi

 

1. दोस्तों हमारे पेट में कई हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते है जो भोजन को पचाने में उपयोगी होते है, पर कई बार हमारे गलत खान पान, किसी गंभीर रोग और एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक सेवन से पेट में मौजूद ये अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते है जिस कारण खाना ठीक से नहीं पचता और अफारा व पेट भारी रहना जैसी समस्या आने लगती है।

2. दही में ऐसे कई अच्छे बैक्टीरिया होते है जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते है। वैसे तो भोजन के समय भी दही का सेवन कर सकते है पर सुबह खाली पेट इसे खाने से ये बड़ी आंत तक आसानी से पहुँच जाती है जिससे पेट को आराम मिलता है।

3. फल (fruits), सेब का सिरका और गाजर की कांजी में भी हेल्दी बैक्टीरिया होते है, कुछ दिनों तक इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करे इससे आप पेट की समस्या से आराम महसूस करने लगेंगे।

4. गैस से पेट फूलना का उपचार के लिए आप चूर्ण भी बना सकते है। काली मिर्च, सौंठ, काला नमक और अजवाइन इन सब को बराबर मात्रा में मिला कर पीस ले और चूर्ण बना ले। छाछ या गरम पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करे। इस घरेलू नुस्खे से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलने लगेगा।

5. गैस बाहर नहीं निकलने के कारण भी पेट में अफारा और भारी होने की समस्या होती है। इसके इलाज के लिए गुनगुना नींबू पानी पिए। इससे gas pass होने लगेगी और साथ ही पेट में गैस बनना भी बंद होगा।

6. पुदीना पेट फूलना और गैस बनना दूर करने का सबसे असरदार और अच्छा उपाय है। पुदीने को आप चाय या फिर खाने में मिला कर भी ले सकते है। ये उपाय पेट फूलने की दवा का काम करता है।

7. खाना खाने के बाद पेट फूलना और दर्द के इलाज के लिए सेंधा नमक और थोड़ा नींबू का रस 1 गिलास पानी में मिला कर धीरे धीरे पिए। इस होम रेमेडी से पेट फूलने की समस्या का समाधान होने लगेगा।

8. सौंफ के बीज, सौंफ का पानी, अदरक की चाय, जीरा, अजवाइन, नींबू पानी, पपीता, कद्दू, केला और पालक। ये कुछ नुस्खे, फल और आहार ऐसे है जो pet fulna treatment में असरदार है।

9. अपने आहार में अदरक और लहसुन का प्रयोग भी करे। अदरक को पीस कर अपने भोजन में इसका सेवन करे या अदरक की चाय बना कर भी पी सकते है।

10. भोजन करते वक़्त सब्जी और दाल में 1 चम्मच देसी घी का मिला कर खाएं। इससे मल आंतों में नहीं चिपकेगा।

जाने पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय कैसे करे

 

पेट का भारीपन कैसे दूर करे – Pet Ke Bharipan Ka ilaj in Hindi खाना खाने के तुरंत बाद तुरंत चाय पीना या भोजन करते समय पानी ज्यादा पीना कुछ ऐसे कारण है जिससे पेट में भारीपन होना और मरोड़ की समस्या होती है। अगर चाय पीना हो तो भोजन के 1 घंटा बाद पीना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है वे भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते है जो एक गलत आदत है। इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है और भोजन भी ठीक से नहीं पचता। शादी या फिर कहीं खाने पर जा कर बिना सोचे एक के बाद एक बेमाल चीजें खाने से भी पेट खराब हो जाता है। आप चाहे महीने में 1 ही दिन ऐसे खाने पर जाते हो पर stomach bharipan की शुरुआत वही से ही होती है। पेट भारी रहना अक्सर कब्ज की वजह से भी होता है। इससे बचने के लिए हफ्ते में 1 बार त्रिफला चूरन ले ये पेट साफ करने का रामबाण उपाय है। एक ग़लती जो हम अक्सर करते है जैसे कोई चीज हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है तो हम दिन भर उसे ही कहते रहते है। ज्यादा मात्रा में अगर किसी चीज का सेवन किया जाए तो उससे वो फायदा नहीं मिल पाता और गैस बनने लगती है। पेट का भारीपन दूर कैसे करे, शाम के समय गुनगुना पानी पिए और जितना हो सके तो ठंडा पानी से दूर रहे। फाइबर वाले फूड पेट के लिए अच्छे होते है पर इन्हें अधिक मात्रा में से gas problem होने लगती है। ऐसे में ऐसी चीजों का जरुरत से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। जल्दी ना पचने और पेट में चिपकने वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए जैसे की मैदा से बने food, फास्ट फ़ूड। इन्हें पचने में समय अधिक लगता है और ये आंतों में जमा होने लगता है। ज्यादा मीठा और तेज नमक खाने से भी बचना चाहिए। दिन की शुरुआत योग एक्सरसाइज से करे। ज्यादा देर तक एक ही जगह पर नहीं बैठना चाहिए और रात के खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

 

पेट की गैस ना निकलना – Gas Pass Na Hona

आहार में लहसुन प्रयोग करे। पुदीने की चाय पिए। हल्का गर्म नींबू पानी पिए। तेज मिर्च मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। हींग पानी में पीस कर नाभि के आस पास लेप करने से भी गैस निकलने लगेगी।

 

दादी माँ के घरेलू नुस्खे बाबा रामदेव पतंजलि की दवा

दोस्तों पेट फूलने का इलाज भारीपन का घरेलू उपचार, Pet fulne ke gharelu nuskhe upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास खाना खाने के बाद पेट में दर्द होना फूलना और भारी रहना का ट्रीटमेंट से जुड़े नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post पेट फूलने का इलाज और भारीपन के 10 आसान उपाय और नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments