Breaking News

आज गुरु की राशि में जाएगा चंद्रमा, बनेगा आयु बढ़ाने वाला योग, आज कर सकते हैं कोई भी शुभ काम, मिल सकता है भरपूर लाभ

Dainik Bhaskar
आज गुरु की राशि में जाएगा चंद्रमा, बनेगा आयु बढ़ाने वाला योग, आज कर सकते हैं कोई भी शुभ काम, मिल सकता है भरपूर लाभ

रिलिजन डेस्क. सोमवार, 17 सितंबर 2018 को चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक से निकल कर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेगा। चंद्रमा की इस गति के कारण आयुष्मान नाम का शुभ योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। ये योग आयुवर्द्धक माना गया है। सभी तरह के शुभ काम के लिए इस योग में शुरुआत की जा सकती है। इससे कामों का बेहतर परिणाम मिलने के योग बनते हैं। 12 राशियों में से 7 के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। मनचाही सफलता मिलने और प्रसिद्धि बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

जानिए, सोमवार का संपूर्ण दैनिक राशिफल और उपाय…..
मेष - पॉजिटिव -कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने के योग हैं। मकान बदलने का मूड भी बन सकता है। जमीन-जायदाद का सौदा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा हो सकता है। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। टारगेट पूरा हो सकता है साथ ही नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख बढ़ सकता है। जमीन से जुड़े कामों में फायदा होने की संभावना है।

नेगेटिव -कोई बड़ा और अलग काम करने की कोशिश न करें। चंद्रमा के कारण आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें वरना कुछ मामले उलझ सकते हैं। कागजी कामकाज संभलकर करने होंगे।
क्या न करें - खाना खाते समय बात न करें।

लव-आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। जरा-सी बात भी आपको चूभ सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
करियर -पदोन्नति के मौके मिलेंगे। कम्प्यूटर क्षेत्र के स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रह सकते हैं। अन्य फील्ड के कुछ स्टूडेंट्स को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ-मेष राशि वाले लोगों की सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। गंभीर रोगों से पिड़ित लोगों के लिए समय थोड़ा नाजुक हो सकता है।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments